- पूर्ण उत्साह एवं उल्लास के साथ 20 अक्टूबर को मनाई गई देश में दीपावली
लखनऊ। आशियाना परिवार के एक पर्व एक तिथि अभियान काफी सफल रहा। परिवार के संरक्षक महंत और पीठाधीश्वरों की अपील के बाद देश एवं प्रदेश के समस्त जगहों 20 अक्टूबर को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाकर सनातन/हिन्दू धर्म को मजबूत और सशक्त बनाया। इसके साथ ही भ्रामक तिथि (20 या 21 अक्टूबर) को दूर कर दिया।
ये भी पढ़े
आशियाना परिवार के अध्यक्ष आरडी द्विवेदी ने बताया कि कश्मीर के एलओसी के जिलों से लेकर कन्याकुमारी तक संपूर्ण देश और प्रदेश में जहां-जहां सनातनी/ हिन्दू रह रहे हैं सभी ने एक ही साथ सनातन/हिंदुओं के आध्यात्मिक /धार्मिक एवं संस्कृति के प्रतीक त्यौहार दीपावली पर्व को पूर्ण धूम धाम से मनाया। यह उल्लास तथा उमंग लगभग 10-15 वर्षों बाद देखने को मिला है। इससे पूर्व प्रत्येक त्यौहारों की भांति इस त्यौहार को भी दो दिनों में तथाकथित ज्योतिषाचार्यों, धर्माचार्यों ने बांट कर रख दिया था।
ये भी पढ़े
आशियाना परिवार की अंजू सिंह रघुवंशी, किरण पांडेय , बबिता हवेलिया, रेखा सिंह, विवेक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुशील दुबे, वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव ने इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए चिन्मय मिशन लखनऊ चैप्टर के पीठाधीश्वर, ज्योतिषाचार्य/ महान संत श्रद्धेय स्वामी चैतन्य कौशिक महराज, प्रतिष्ठित धर्माचार्य /ज्योतिषाचार्य एवं समाजसेवी तथा लखनऊ के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल लेटे हनुमान मंदिर के मुख्य सेवादार पीठाधीश्वर स्वामी डॉक्टर विवेक तांगड़ी महाराज व प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य व समाजसेवी स्वामी धीरेन्द्र पांडे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आशियाना परिवार के एक पर्व- एक तिथि महाअभियान को आगे बढ़ाया।
