बंगला बाजार में DGP के आदेश की जमकर उड़ी धज्जियां

Untitled 16 copy 9
  • आशियाना के बंगला बाजार में जगह-जगह टेबल लगाकर बिके पटाखे
  • पुलिस चौकी से चंद कदम दूर लगी पटाखे की दुकानें

लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार इलाके में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के आदेश को जमकर धज्जियां उड़ाई गई। बाजार में जगह जगह टेबल लगाकर पटाखे बेचें गए। मजे की बात यह देखने को मिली कि बेखौफ दुकानदारों ने पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर पटाखे की दुकानें लगा रखी थी। यह तो अच्छा हुआ कि घनी बस्ती के इस बाजार में लगी अवैध पटाखों की दुकानों से कोई हादसा नहीं हुआ।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

दीपावली पर्व के कुछ दिनों पहले ही प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने प्रदेश के समस्त पुलिस अधिकारियों के लिए एक आदेश जारी किया। इस आदेश में कहा गया कि पटाखों के लिए निर्धारित किए गए स्थानों के अलावा किसी भी बाजार में पटाखे की कोई दुकान नहीं लगाई जाएगी। इसकी व्यवस्था स्थानीय पुलिस सुनिश्चित करें। घनी आबादी की बाजारों में पटाखा बिकता नजर आया तो स्थानीय पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी के इस निर्देश की आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार इलाके में पटाखा दुकानदारों ने जमकर धज्जियां उड़ाई गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बंगला बाजार पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर भदरुख जाने वाली गली के किनारी पटाखे की बड़ी दुकान लगी हुई थी। इस दुकान पर भारी भीड़ होने की वजह से दो पक्षों में जमकर लात-घूसें और पत्थर भी चले। इसमें कई लोग चोटिल भी हुए। इसी प्रकार बाजार के मध्य में बनी मस्जिद से थोड़ा आगे भी कुछ टेबल पर पटाखे की दुकानें लगी नजर आई। बताया गया है कि इन दुकानों पर दिखाने के छोटे-छोटे पटाखे लगाए गए थे लेकिन ग्राहकों की मांग पर उन्हें जोरदार धमाका करने वाले पटाखे भी बेचे जा रहे थे। इस इलाके में पुलिस की निष्क्रियता और लचर व्यवस्था की वजह से बीच बाजार में कई लोग बेखौफ होकर पटाखे बेचते हुए दिखाई पड़े। उधर इस संबंध में जब इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी उनसे बात नहीं हो पाई।

ये भी पढ़े

हे भगवान! DGP साहब का अपने बहू पर आया ‘दिल’

राहगीरों के मुसीबत बनी चंद्रिका मंदिर के सामने की शराब की दुकानें

आशियाना के बंगला बाजार में स्थित चंद्रिका मंदिर के सामने अंग्रेजी शराब और बियर की दुकानें राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। दुकानों के सामने मुख्य मार्ग पर बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। दुकानों के सामने लोग खुलेआम शराब का सेवन करते देखे जा सकते हैं। इन शराबियों की वजह से आसपास के दुकानदारों को भी काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसको लेकर आए दिन लोगों में नोंकझोंक भी होती है। एक दवा व्यवसाई ने बताया कि अक्सर लोग उनकी दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करके गायब हो जाते है। मना करने पर वह मारपीट पर उतारू हो जाते है। इसकी स्थानीय पुलिस से भी शिकायत की गई लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। हकीकत यह है कि मुख्य मार्ग पर जाम होने के साथ मंदिर के सामने वाली गली से महिलाओं का निकलना दूभर हो गया है।

Spread the love

Untitled 1 copy
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर और हाईकोर्ट की सुरक्षा होगी अभेद्य, Sniper की तैनाती; सांसद-विधायकों के गनर को मिलेंगे नए हथियार

अयोध्या राम मंदिर से हाईकोर्ट तक सुरक्षा होगी और मजबूत, सांसद-विधायकों के सुरक्षाकर्मियों को मिलेंगे नए हथियार Lucknow: उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शासन ने सांसदों और विधायकों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आधुनिक हथियार उपलब्ध […]

Spread the love
Read More
amit shah (1)
Politics Uttar Pradesh

2029 तक UCC लागू करने का शाह का दावा, सहयोगी दलों ने खींचे हाथ

UCC पर NDA में मतभेद? अमित शाह के ऐलान के बाद सहयोगी दलों ने साधी सावधानी New Delhi : समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना इरादा साफ कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में भरोसा जताया कि वर्ष 2029 में होने वाले […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

तालकटोरा: चोर समझकर लोगों ने दौड़ाया तो युवक ने छत से लगाई छलांग, मौत

मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही मृतक की राजाजीपुरम में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: तालकटोरा थाना क्षेत्र राजाजीपुरम में एक युवक मकान घुस आया। आसपास के लोगों ने देखा तो वह मकान की छत से छलांग लगा दी। युवक को छत से कूदने पर लोग भाग खड़े हुए और इसकी […]

Spread the love
Read More