बाल-बाल बचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

  • मेरठ-देहरादून हाई-वे पर हुआ जबरदस्त हादसा
  • सुरक्षाकर्मी घायल, वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक कार हादसे में बाल-बाल बच गए। मेरठ – देहरादून हाईवे पर एमआईटी कॉलेज के पास उनकी इनोवा कार का एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना में उनका एक एक सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया पूर्व सीएम दिल्ली से देहरादून आ रहे थे। इसी दौरान कंकरखेड़ा के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गयी और कई गाड़ियों से टकराते हुए हाई-वे पर एक डिवाइडर से टकरा गयी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें दूसरी गाड़ी में बैठाया और वे फिर से देहरादून रवाना हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें दूसरी गाड़ी में बैठाया और वे फिर से देहरादून रवाना हो गए हैं।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत अपने दिल्ली से देहरादून अपने निजी वाहन से देहरादून आ रहे थे। उनका काफिला मेरठ सीमा में प्रवेश करते ही उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराई गई। शनिवार और धनतेरस होने की वजह से हाईवे पर वाहनों का दबाव बहुत ज्यादा था। इसी दौरान अचानक आगे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी ने ब्रेक लगा दिया। इस एस्कार्ट के ठीक पीछे हरीश रावत की इनोवा कार चल रही थी। टक्कर से बचने के चक्कर में ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे एस्कॉर्ट वाहन से जा टकराई। इसके बाद देखते ही देखते वहां अनेक गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इनवो अन्य वाहनों से टकराते हुए हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और कंकरखेड़ा पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री को सुरक्षा में लेते हुए देहरादून भेजने के लिए दूसरे वाहन का इंतजाम किया। इसी बीच हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा मैं ठीक हूँ, चिंता की कोई बात नहीं है, गाड़ी को नुकसान जरूर हुआ है। दुर्घटना के कारण या वाहन की स्थिति के बारे में विवरण अभी तक सामने नहीं आया है।

homeslider Politics

केंद्र की राजनीति में नीतीश, बिहार बेटे के हवाले!

  बिहार के लंबे समय से मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने राज्यसभा का रास्ता पकड़ लिया है। उनकी जीत निश्चित मानी जा रही है क्योंकि जनता दल यूनाइटेड के पास पर्याप्त विधायक संख्या है। इस फैसले ने पार्टी में भारी हलचल मचा दी है। कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं और नितीश को ही मुख्यमंत्री बनाए […]

Read More
Education homeslider

UPSC 2026 में अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, पांचवें प्रयास में हासिल की AIR-1

नई दिल्ली।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल की है। उनके बाद राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और आकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे।आयोग के अनुसार इस साल कुल 958 […]

Read More
homeslider International

ट्रंप का विवादित बयान: ‘पहले ईरान को खत्म करेंगे, फिर क्यूबा की बारी’

     नया लुक डेस्क अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच एक बेहद विवादित बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि फिलहाल अमेरिका का पहला लक्ष्य ईरान को “पूरी तरह खत्म करना” है और इसके बाद अगला निशाना क्यूबा हो सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया […]

Read More