सत्यापन अभियान में 3600 राशन व 10,000 फर्जी आयुष्मान कार्ड निरस्त

Untitled 3 copy 31

देहरादून। सरकारी सुविधा का लाभ पात्र लोगों को देने के लिए चलाये जा रहे राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड सत्यापन कार्याे को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला पूर्ति अधिकारी एवं CMO  को राशन एवं आयुष्मान कार्डाे का शत प्रतिशत सत्यापन कार्य तत्काल पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अपात्र लाभार्थियों को हटाते हुए पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द राशन एवं आयुष्मान कार्ड जारी किए जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने CMO से अपात्र आयुष्मान कार्ड के बारे में विभागीय कार्रवाई की जानकारी भी ली।

ये भी पढ़े

Oh No! अपने Ex से बदला लेने के लिए इतना खतरनाक कदम…

फर्जी राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड पर डीएम ने सख्ती दिखाते हुए सत्यापन अभियान को जल्द से जल्द शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसी भी दशा में पात्र लाभार्थियों के लिए धन, राशन, लाभ को विचलित नहीं होने दिया जाएगा। सत्यापन कार्यो में ढिलाई पर पूर्ति निरीक्षक, एआरओ और एडीओ पंचायत अधिकारियों को भारी पड गई। डीएम ने सभी का वेतन जब्त करने के निर्देश दिए है। डीएम ने 30 अक्टूबर तक 60 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण न होने पर इन सबकी जवाबदेही तय की। हिदायत दी की कार्य पूर्ण न होने पर वेतन तो जब्त होगा ही साथ में प्रतिकूल प्रविष्ठि भी दी जाएगी। जिला प्रशासन के हरकत में आने पर अब तक 3600 राशन और 10000 फर्जी आयुष्मान कार्ड निरस्त किए जा चुके है। डीएम ने कहा कि राशन और आयुष्मान का हक सिर्फ पात्र परिवारों को मिलेगा। सभी अपात्र लोगों को हटाया जाएगा। जिला प्रशासन ने संगठित गिरोह को दबोचने और संगीन धाराओं में पिछले माह ही एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़े

अपने सेक्स की आग बुझाने के लिए भतीजे को चाची ने किया सेट, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

जनपद के क्लेमेंन्टाउन, सहसपुर, विकास नगर, ऋषिकेश, डोईवाला, त्यूनी और कालसी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड सत्यापन की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक, एआरओ और एडीओ पंचायत का वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि 30 अक्टूबर तक 60 प्रतिशत से अधिक राशन कार्डाे सत्यापन कार्य पूरा नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों का वेतन काटते हुए उनको प्रतिकूल प्रविष्टि की प्रबल संस्तुति भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात सभी पूर्ति निरीक्षक यह सुनिश्चित करलें की अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर राशन पा रहे व्यक्तियों में जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है, उनका सर्वे करें और पात्र व अपात्र लाभार्थियों की जांच कार्य त्रुटिरहित शीघ्र पूरा करें। इस कार्य में किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Read More
Mussoorie-Kempty Road
Uttarakhand Weather

मसूरी -कैंपटी रूट पर बारिश का सितम, हाईवे का हिस्सा बहा

डिमटा बैंड पर सड़क वॉशआउट Mussoorie-Kempty Road: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने पहाड़ी इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। टिहरी गढ़वाल जिले में बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग NH-707A पर डिमटा बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा वॉशआउट हो गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण मसूरी-कैंपटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर यातायात पूरी […]

Read More