भालू के हमले में पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Untitled 3 copy 30

गोपेश्वर। चमोली जिले के जोशीमठ विकासखंड के डुमक गांव में गुरुवार को एक दंपति पर भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे पति सुंदर सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी लीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायल महिला को भालू के हमले से बचाया। घायल लीला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीसेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़े

चाची ने भतीजे संग किया सेक्स… हो जाएंगे दंग

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव के आसपास भालुओं की गतिविधि बढ़ गई है। ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि भालुओं को जल्द से जल्द आबादी क्षेत्र से दूर किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले न जाएं और सावधानी बरतें। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More