मलाई काट रहे बाबुओं पर बरसती है अधिकारियों की कृपा, किसी में दम नहीं जो हटा सके

आईजी
  • प्रदेश के कई जेल परिक्षेत्रों में 20-25 साल से जमे दर्जनों बाबू
  • परिक्षेत्र DIG का संरक्षण प्राप्त होने से नहीं हटाए जाते बाबू
  • भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे लंबे समय से एक स्थान पर जमे जेलकर्मी

लखनऊ। प्रदेश की जेलों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए विभाग के आला अफसर भी कम जिम्मेदार नहीं है। कारागार विभाग में जेलों में तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ जेल परिक्षेत्र में तैनात बाबुओं के भी तबादले नहीं होते है। विभाग के आला अफसरों ने स्थानांतरण सत्र के दौरान इन दो वर्ग के कर्मियों को अलग कर रखा है। यही वजह है कि प्रदेश की जेलों में दर्जनों डॉक्टर, फार्मासिस्ट और जेल परिक्षेत्र में बाबू पिछले 20-25 साल से जमे हुए हैं। इनके तबादले नहीं होने की वजह से जेलों की व्यवस्था पूरी तरह से अस्त व्यस्त होने के साथ भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।इधर विभाग के अधिकारियों ने इस गंभीर मसले पर चुप्पी साध रखी है।

ये भी पढ़े

मिल कर्मियों की सुनो पुकार, ACS की मनमानी से मचा है हाहाकार

प्रदेश सरकार अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के लिए हर वर्ष स्थानांतरण नीति लागू करती है। इसमें तैनात कर्मियों के लिए तबादलों के समयावधि का निर्धारण कर रखा है। सरकार की यह स्थानांतरण नीति कारागार विभाग में लागू नहीं होती है। यही वजह है कि इस विभाग के तहत जेलों में तैनात डॉक्टर, फार्मासिस्ट और जेल परिक्षेत्र कार्यालयों में तैनात बाबुओं के तबादले ही नहीं किए जाते हैं। स्थानांतरण नहीं होने की वजह से दर्जनों डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और बाबुओं ने लंबे समय से एक ही जेल पर कब्जा जमा रखा है।

ये भी पढ़े

प्यार या सनक: एक पति ने उठाया ऐसा कदम कि सब रह गए दंग

सूत्रों के मुताबिक आगरा जेल परिक्षेत्र में बाबू रंजना कमलेश का दो प्रमोशन के बाद भी इस परिक्षेत्र से तबादला नहीं किया। करीब 20 साल से यह इसी परिक्षेत्र में तैनात है। यह तो बानगी है इसी प्रकार लखनऊ, बनारस, कानपुर, मेरठ, बरेली, गोरखपुर परिक्षेत्र में लंबे समय कई बाबुओं के तबादले नहीं किए गए हैं। सूत्रों की माने तो लंबे समय से एक स्थान पर जमे बाबुओं ने जेलों काम कराने के एवज में दाम तक निर्धारित कर रखे हैं। कुछ ऐसा ही हाल जेलों पर तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्टों का भी है। जेल अस्पतालों में भी इलाज के लिए शुल्क निर्धारित कर जेलों में लूट मचा रखी है। उधर इस संबंध में जब अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन धर्मेंद्र सिंह से बात करने का प्रयास किए गया तो उनका सीयूजी फोन बंद मिला।

ये भी पढ़े

अपने सेक्सी और बोल्ड लुक से इस अदाकारा ने सबको किया घायल, आप भी देखते रह जाएंगे अंदाज

ये भी पढ़े

अरे सुनो! मैंने कपड़े पहन रखे थे, तुम सबको हम नंगे क्यों दिखते हैं….

 

Spread the love

Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP का UP अष्टक और हरीश की महत्ता

BJP के राष्ट्रीय संगठन में यूपी अष्टक निर्मित हुआ है। इस अष्टक में हरीश द्विवेदी अब तक सबसे बड़े चेहरे के रूप में स्थापित दिख रहे हैं। यह महत्ता स्वयं में अनगिनत संदेश प्रसारित कर रही है। यह लिखने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि भाजपा संगठन में हरीश द्विवेदी का कद आज एक सामान्य सांसद […]

Spread the love
Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

up में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

आञ्जनेय की जगह संगीता बनी मुरादाबाद की मंडलायुक्त जल निगम के एचडी रविंद्र कुमार से सारे प्रभार छीने गए, अब मुक्त रूप से होंगे सेवानिवृत्ति Lucknow : उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई […]

Spread the love
Read More