- लालू-राबड़ी और बहन मीसा भारती भी रही मौजूद
- राधोपुर विधानसभा से नेता प्रतिपक्ष का जीतना तय
नया लुक ब्यूरो
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता नामांकन कर रहे हैं। नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने नामांकन से पहले राघोपुर में रोड शो किया जिसमें हजारों की संख्या में सर्मथक उमड़े थे। वे लगातार तीसरी बार यहां से चुनावी मैदान में हैं। इस दौरान लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी मौजूद थे। उनका यहां से चुनाव जीतना लगभग तय माना जा रहा है। तेजस्वी महागठबंधन के ऐसे चेहरे हैं जिन्हे हर उम्मीदवार अपने प्रचार में उतारना चाह रहा है। वे सहयोगी दलों के बीच भी बहुत लोकप्रिय हैं। इसे देखते हुए पार्टी ने भी प्रचार के लिए कुछ ऐसी ही योजना बनायी है। वे रोजाना करीब 14 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पिछले चुनाव में भी तेजस्वी ने रिकार्ड जनसभाएं की थी। इस बार भी उनकी डिमांड सबसे ज्यादा है। उनके साथ वीआईपी के प्रमुख मुकेश साहनी भी प्रचार अभियान में शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़े
उनके नामांकन से काफी पहले से ही हजारों कार्यकर्ता ढोल-मजीरे के साथ उनके आवास के बाहर डटे थे। वे होली और दीवाली साथ ही मना रहे थे। वहीं दूसरी तरफ लालू यादव बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी जनशक्ति जनता दल के टिकट पर महुआ से नामांकन करने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने नामांकन करने से मना कर दिया।
ये भी पढ़े
योगी सरकार का दिवाली धमाका: 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर
इसके अलावा बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भी लखीसराय से नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।
