सुल्तानपुर में बारूद जैसा धमाका! मकान खंडहर में बदला, 12 घायल

सुल्तानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगेव मियागंज गांव में बुधवार सुबह 5.00 बजे तेज धमाके से हड़कंप मच गया। एक पक्का मकान पलभर में खंडहर में तब्दील हो गया, जबकि बगल के तीन मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों तक सुनाई दी। मलबे में दबने से 12 लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े

योगी सरकार का दिवाली धमाका: 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को सीएचसी जयसिंहपुर ले जाया गया, जहां से तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है। मौके पर बारूद की तेज गंध और सुतली बम जैसी वस्तुएं मिलने से विस्फोट का शक और गहरा गया है।

ये भी पढ़े

हे भगवान! एक और किशोरी हुई गर्भवती, जानकर रह जाएंगे भौचक्के

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय निवासी उदयराज के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब मैं टहलने निकला, तभी नजीर अहमद के मकान से तेज धमाका हुआ। आग की लपटें उठीं और पूरा मकान गिर पड़ा। चारों ओर धुआं और चीख-पुकार मच गई।” घायलों में नजीर अहमद, पत्नी जमातुल निशा, बेटे मो. अनीस, नूर मोहम्मद, शाहिल, सोहेल, पुत्रियां सानिया, खुशी और बहू सहाना शामिल हैं। विस्फोट की चपेट में आए अब्दुल हमीद, गुड्डू वर्मा और लक्ष्मी प्रसाद के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि धमाके लगातार होते रहे, दीवारें दरक गईं और छत गिरने से भारी नुकसान हुआ।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सहारा शहर मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, लीज निरस्तीकरण पर लगी अंतिम मुहर

लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर स्थित सहारा शहर को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा और निर्णायक फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने सहारा इंडिया की अपील खारिज करते हुए नगर निगम की कार्रवाई को पूरी तरह कानूनी मान्यता दे दी है। इसके साथ ही 30 साल पुरानी […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण मिलने पर सफल उद्यमी बन सकती महिलाएं

बाझेरा और भौकापुर की महिलाएं सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हमारी परियोजनाएं और कार्य बहुत उत्साहजनक रहे है। यहां की महिलाएं यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, मेंटरिंग और कोचिंग मिलने पर हर व्यक्ति एक सफल उद्यमी बन सकता है। यह बात बुधवार को एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज के उपाध्यक्ष सुदीप्तो […]

Read More
Uttar Pradesh

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन का प्रमुख केन्द्र बन सकता है महराजगंज जिले का रामग्राम बौद्ध स्थल

बेल्जियम के पर्यटकों ने रामग्राम बौद्ध स्थल का किया दौरा महराजगंज जिले के ऐतिहासिक रामग्राम बौद्ध स्थल पर बेल्जियम से आए विदेशी पर्यटकों ने भ्रमण कर इसकी आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्ता को सराहा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं।        उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक […]

Read More