पड़ोसी प्रथमः भारत ने श्रीलंका को दी सबसे बड़े बेली ब्रिज की सौगात

Untitled 15 copy 1

शाश्वत तिवारी

भारत ने श्रीलंका में अब तक का सबसे बड़ा 240 फुट लंबा एक्स्ट्रा-वाइड बेली ब्रिज बनाकर तैयार किया है। चिलाव-थोडुवावा रोड पर (कोलंबो-पुट्टलम मार्ग) स्थापित किया गया यह पुल भारतीय सेना के इंजीनियरों द्वारा चक्रवात ‘दितवाह’ से क्षतिग्रस्त हुए तटवर्ती संपर्क को बहाल करने के लिए बनाया गया है। ब्रिज का उद्घाटन संयुक्त रूप से लोक प्रशासन मंत्री प्रोफेसर ए.एच.एम.एच. अभयरत्ना और श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वारा किया गया। भारत ने हाल ही में द्वीपीय देश में आए भयानक चक्रवात के बाद अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत सबसे पहले मदद का हाथ आगे बढ़ाया था।

भारत ने इसके प्रभाव से निपटने के लिए श्रीलंका को 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर के विकास सहायता पैकेज के तहत ऐसी कई सौगात दी हैं। इस पैकेज में से तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर का अनुदान विशेष रूप से बेली और स्थायी पुलों के लिए आवंटित किया गया है। भारत ने इससे पहले श्रीलंका को बेली ब्रिजों के चार सेट दिए थे, जिनमें से दो किलिनोच्ची ज़िले में और दो कैंडी-रगाला सड़क पर स्थापित किए गए हैं। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा यह चक्रवात ‘दितवाह’ के बाद के पुनर्निर्माण प्रयासों के हिस्से के रूप में भारत द्वारा श्रीलंका में स्थापित किया गया अब तक का सबसे लंबा और अतिरिक्त-चौड़ा बेली ब्रिज है। यह पुल 240 फुट लंबा और 13 फुट चौड़ा है, जिसे बीच में एक सहायक खंभे के साथ ‘डबल-रीइन्फोर्स्ड’ बेली ब्रिज के रूप में निर्मित किया गया है।

ये भी पढ़ें

ज्योतिष: आय और लाभ के लिए मजबूत करें जन्मकुंडली में ग्यारहवां भाव

इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

IAS Promotion: यूपी के 21 PCS अधिकारी बने IAS

उच्चायोग ने कहा यह पुल तटीय गलियारे के साथ एक महत्वपूर्ण सड़क संपर्क को बहाल करेगा, जो कोलंबो को चिलाव के रास्ते पुट्टलम से जोड़ेगा और कृषि तथा मत्स्य पालन क्षेत्रों में आजीविका को सहारा देगा। इससे एक महत्वपूर्ण परिवहन मार्ग फिर से स्थापित हो पाया है, जिससे इस क्षेत्र में यात्रियों की आवाजाही, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और आर्थिक गतिविधियों में सुविधा मिली है। भारतीय सेना की इंजीनियरिंग टीमों ने श्रीलंका के सात आपदा-प्रभावित प्रांतों में 40 से अधिक पुल स्थलों का विस्तृत सर्वेक्षण और क्षति का आकलन किया है। वे स्थानीय अधिकारियों के समन्वय से सड़कों, पुलियों और अन्य बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए इंजीनियरिंग सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहे हैं। भारतीय उच्चायोग के अनुसार, आने वाले हफ़्तों में लगभग 15 और बेली ब्रिज बनाने की योजना है, जिससे पड़ोसी देश के प्रभावित इलाकों में कनेक्टिविटी बहाल करने में मदद मिलेगी।

 

Spread the love

Sawan Somwar
homeslider Religion

भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ अवसर…जानें चारों व्रत की तिथियां, पूजा विधि और नियम

Sawan Somwar  सावन सोमवार का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष उपवास है, जिसमें पहले सावन सोमवार की तारीख तीन अगस्त 2026 है, और इस पवित्र माह में कुल चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे। इस दौरान भक्त सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करते हैं और दिनभर उपवास रख कर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Today’s Horoscope मेष : आज पूरा दिन मन अशांत हो सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें, बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है लेकिन अति […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार!

प्रदेश के चयनित कैदियों को रखने एकमात्र जेल का हाल बेहाल लंबे समय से अधीक्षक तैनात तो जेलर नहीं, जेलर तैनात तो अधीक्षक नहीं, अब दोनों नहीं राकेश यादव राजधानी के आदर्श कारागार में अब न कोई अधीक्षक है और न ही की जेलर तैनात है। अधीक्षक और जेलर विहीन इस जेल का संचालन डिप्टी […]

Spread the love
Read More