नवरात्रि का प्रथम दिन: मां शैलपुत्री का संदेश-शक्ति को शिवत्व से जोड़ने का आह्वान

Untitled 13 copy 4
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

नवरात्रि का प्रथम दिन मां शैलपुत्री की उपासना का दिन है  वह शक्ति, जिसके हृदय से करुणा की धाराएं फूटती हैं। जिन्होंने जगज्जननी को पुत्री रूप में स्नेह दिया और भगवान शिव को कन्यादान कर शक्ति को शिवत्व, अर्थात कल्याण से जोड़ने का दिव्य कार्य किया। यह संदेश स्पष्ट है कि यदि शक्ति है, सामर्थ्य है, तो उसे सृजन और कल्याण में लगाना चाहिए, न कि विध्वंस में। अन्यथा ऐसा जीवन धरती पर बोझ समान है। मां शैलपुत्री हमें सिखाती हैं कि शक्ति का सही मार्ग साधना, संयम और समर्पण है।

ये भी पढ़ें

चैत्र नवरात्रि विशेष: जागृत मान बाजार में नहीं बेचते मां दंतेश्वरी की मूर्तियां

मां शैलपुत्री ने कठोर तप कर शिवत्व को प्राप्त किया। उनका जीवन बताता है कि सच्चे लक्ष्य के लिए धैर्य, तपस्या और उच्च भावनाओं का होना आवश्यक है। जब साधक अपनी भावनाओं को उच्चतम शिखर तक पहुंचाता है, तभी उसे कैलाशवासी शिव का सान्निध्य प्राप्त होता है। इतिहास और धर्मग्रंथों में भी ऐसे उदाहरण मिलते हैं सीता ने तप और समर्पण से राम को पाया, रुक्मिणी ने कृष्ण को प्राप्त किया, और राधा तो प्रेम और समर्पण की प्रतीक बनकर सदैव श्रीकृष्ण के साथ जुड़ी रहीं। नवरात्रि का यह प्रथम दिन हमें प्रेरणा देता है कि हम आत्मशक्ति को जागृत करें, उसे संयमित करें और उसे जगत के कल्याण हेतु शिवत्व से जोड़ें। यही सच्ची साधना है, यही जीवन का उद्देश्य।

 तं नमामि गुरुम् परम्।।

ये भी पढ़ें

सहारा शहर मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, लीज निरस्तीकरण पर लगी अंतिम मुहर

Spread the love

homeslider International

नेबरहुड फर्स्टः चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई अस्पतालों का कायाकल्प करेगा भारत

  शाश्वत तिवारी Sri Lanka Hospital  : भारत और श्रीलंका ने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम देते हुए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह विशेष पहल भारत के ‘आफ्टरमैथ साइक्लोन दितवाह प्रोजेक्ट’ का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘दितवाह’ के कारण प्रभावित […]

Spread the love
Read More
Gyanvapi Case 
homeslider Politics

सुप्रीम` फार्मूला न हिन्दुओं को रास आया, न मुस्लिमों को

सुप्रीम` फार्मूला न हिन्दुओं को रास आया, न मुस्लिमों को दोनों पक्ष कोर्ट में ही लड़ेंगे कानूनी लड़ाई Gyanvapi Case  : अयोध्या में राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद के फैसले के बाद अब मथुरा और काशी के प्रमुख धर्मस्थलों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। ज्ञानवापी मस्जिद, श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह और संभल […]

Spread the love
Read More
homeslider International

मर जायेंगे पर सिंधु पर दावा नहीं छोड़ेंगे`

भारत के एक्शन से पाकिस्तान में मची खलबली, सिंधु नदी को लेकर तेज हुआ विरोध India Pakistan News : सिंधु जल समझौता स्थगित करने के फैसले से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। भारत ने आपरेशन सिंदूर के बाद ही यह फैसला लागू कर दिया था, तभी से पाकिस्तान इसका विरोध कर रहा था लेकिन […]

Spread the love
Read More