सुनकर दहल जाएगा दिल: भारी ख़ौफ़ में शौहर , रात में बीवी बन जाती है नागिन

  • पत्नी रात में बन जाती है नागिन सुनकर हो जाएंगे दंग
लखनऊ। ‘मेरी पत्नी रात होते ही अंधेरे में अपना जिस्म बदल लेती है। जहरीली नागिन बन जाती है। नागिन बनने से पहले जिस्म को लहराती है। इसके बाद मेरे ऊपर आकर डसना शुरू करती है। मैं डर के मारे कांपता हूं। चीखता-चिल्लाता हूं। इसके बावजूद वह मानती नहीं है। सीतापुर जिले के महमूदाबाद तहसील के लोधासा गांव के रहने वाले मेराज का। मेराज ने बताया कि नागिन बनकर मेरी पत्नी एक बार मुझे डस चुकी है। एक दिन खेत में पानी लगा रहा था, साथ में वह भी थी। उसी दौरान उसने मुझे काट लिया था। मेराज का दावा है कि उसकी पत्नी नसीमन के पिता ने 20 साल पहले एक नाग को मार दिया था। जिसके बाद बदला लेने के लिए नागिन ने जन्म लिया है। अब वो उसी नाग को खोज रही है, जिसकी मौत हो चुकी है। मेराज कहते हैं कि पत्नी से जुड़ी ऐसी कोई जानकारी पहले नहीं थी। पर समय बीतने के साथ कुछ शक हुआ। इस बीच रिश्तेदारों के कहने पर मैं अपने भांजे के साथ उसे लेकर बांसा गया। वहां पर दरखास्त लिखने के बाद जैसे ही मेरी उंगली पकड़ के खड़ी हुई, वह नागिन का रूप लेने लगी। हाथ उठाकर गोल-गोल घूमने और फिर कहने लगी कि उसके पिता ने नाग को मार दिया था। उस समय उसकी मां गर्भवती थी। वही नागिन उसकी मां के गर्भ में आ गई। 20 साल उसने इंतजार किया और अब वह अपने सुहाग का बदला लेगी।

पति ने प्रशासन से लगाई गुहार

मेराज का कहना है कि उसने पहले घर और परिवार वालों को इसके बारे में बताया, पर उसका बर्ताव नहीं बदला। फिर झाड़-फूंक कराया, उससे भी सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मजबूर होकर अब पुलिस औए प्रशासन से गुहार लगाई है। उसकी जान खतरे में है। मेराज की पत्नी की ओर से भी प्रशासन से मदद मांगी गई है।

ये भी पढ़े

दो सौतन एक पति के साथ कैसे रहती हैं खुश जानें इसका राज…

मरीज की जांच और काउंसलिंग जरूरी

उन्होंने कहा- मेराज और नसीमन के मामले में क्या हुआ है, इसकी तो सटीक जानकारी नहीं है, क्योंकि इनमें से किसी ने भी मुझसे कंसल्ट नहीं किया है। पर ऐसा संभव है कि दोनों में से कोई एक या फिर दोनों ही ऐसी किसी बीमारी की जद में हों। इसके लिए उनकी जांच और काउंसलिंग करना बेहद जरूरी है। तभी इसका इलाज हो सकेगा। अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ग्लोबल टॉप 2% की लिस्ट में जगह बनाने वाले KGMU के साइकेट्री डिपार्टमेंट के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. सुजीत कर कहते हैं कि ये एक तरीके का गंभीर डिसऑर्डर है जो दिन के उजाले में दबी रहती है। रात होते ही ये बढ़ जाती है। जैसे-जैसे रात गहरी होती ये और गंभीर रूप ले लेती है।

मरीज के लक्षण बेहद गंभीर

बताया गया है कि पत्नी ने कहा मेराज की पत्नी नसीमन कहती हैं कि खेत में वो पानी लगा रहे थे। मैं तो बहुत दूर खड़ी थी, इस दौरान उनको भैंसा डोम ने काट लिया था, इसके बाद जिसने उनको झाड़ा है, उस बाबा से पूछ लीजिए कि किसने उन्हें काटा है। असल में ये सब वो दहेज के लिए कर रहे हैं। उन्होंने बताया मेरे माता पिता ने शादी के समय अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था। अब वो कहते है कि मुझे बुलेट और 50 हजार रुपए चाहिए। इसी के लिए मुझे परेशान कर रहे हैं। झूठा इल्जाम लगा रहे हैं। वो कहते हैं कि यदि मुझे ये सब नहीं मिलेगा तो मैं तलाक दे दूंगा। मेरे पिता बहुत गरीब है, उनके पास अब कोई जमीन भी नहीं बची है कि बेच कर मांग पूरी करें।

ये भी पढ़े

दामाद संग सेट हुई सास, बेटी की करवा दी हत्या, ख़बर पढ़कर इंसानियत से उठ जाएगा भरोसा

यह है पूरा मामला, DM से की थी फरियाद

सीतापुर के महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के लोधासा गांव के रहने वाले हैं। उनकी 2023 में राजपुर थाना क्षेत्र के लालपुरी मजरा अंतर्गत धानगांव की रहने वाली नसीमुन से शादी हुई थी। कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे। तहसील में समाधान दिवस में मेराज ने DM को लिखित शिकायत करते हुए बताया- मेरी पत्नी मुझे जान से मारना चाहती है। रात में नागिन बनकर डराती है। कभी भी मेरी हत्या कर सकती है। मेराज की शिकायत सुनकर डीएम अभिषेक आनंद, SDM बालकृष्ण सिंह समेत समाधान दिवस में मौजूद सभी अधिकारी पहले तो चौंक गए। मेराज की पूरी बात सुनने के बाद डीएम के आदेश पर एसडीएम महमूदाबाद ने तत्काल थाने को मामले की जांच का आदेश दिया।

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More