
- नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, जिससे उनके गाल की हड्डी टूट गई। इस चोट के चलते उनकी सर्जरी भी करानी पड़ी। इस वजह से स्टोक्स काउंटी सीजन की शुरुआत में डरहम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे।
फिटनेस टेस्ट में भी नहीं हुए पास
स्टोक्स अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और उन्हें खेलने के लिए फिटनेस क्लियरेंस भी नहीं मिला है। वह हाल ही में यूएई में पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ इंग्लैंड लायंस के साथ कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे, लेकिन खिलाड़ी के रूप में वापसी अभी टल गई है। डरहम के लिए वह केंट के खिलाफ सीजन ओपनर में खेलने वाले थे, लेकिन अब उनकी वापसी मई के दूसरे सप्ताह से पहले संभव नहीं लग रही। टीम प्रबंधन के मुताबिक, वह 8 मई के आसपास वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ मैच से पहले फिट हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें
ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार
मध्य प्रदेश की सियासत में जमीन विवाद, कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार को घेरा
चोट हो सकती थी और भी खतरनाक
डरहम के हेड कोच रयान कैंपबेल ने इस घटना को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि गेंद अगर कुछ सेंटीमीटर इधर-उधर लगती, खासकर आंख पर, तो स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी। तेज रफ्तार से लगी गेंद ने स्टोक्स को गंभीर नुकसान पहुंचाया, लेकिन राहत की बात यह है कि वह बड़े खतरे से बच गए।
एशेज के बाद से नहीं खेल पाए मैच
गौरतलब है कि बेन स्टोक्स ने आखिरी बार जनवरी 2025 में The Ashes के दौरान खेला था, जब उन्हें ग्रोइन इंजरी हुई थी। उस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-1 से हराया था। अब इस नई चोट के चलते स्टोक्स की वापसी और भी टल गई है। संभावना है कि वह जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करें। इसके बाद अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज भी इंग्लैंड के कार्यक्रम में शामिल है।
नजरें अब वापसी पर
इंग्लैंड टीम और फैंस की नजरें अब स्टोक्स की फिटनेस पर टिकी हैं। अगर वह समय पर फिट हो जाते हैं, तो आगामी टेस्ट सीरीज में उनकी मौजूदगी टीम के लिए बेहद अहम साबित होगी।


One thought on “इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर”
Comments are closed.