
- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की यह खबर आपको भी सोचने पर कर देगी मजबूर
- वीडियो वायरल होने के बाद समाज में हर जगह हो रही है चर्चा
कांकेर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे युवा स्टेटस और खुलेआम ट्रैफिक नियम तोड़ने के मामले सड़क सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन रहे हैं। ताजा मामला कांकेर जिले से सामने आया है। जहां कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक कपल की वीडियो वायरल हुई।
ये भी पढ़े
मिली जानकारी के अनुसार युवती अपने बॉयफ्रेंड की गोद में बैठकर चलती स्कूटी पर घूमती दिख रही है। दोनों हेलमेट नहीं पहने और स्कूटी बिना नंबर प्लेट वाली थी। इस बीच कई जगहों पर दोनों किस करते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
ये भी पढ़े
एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। सड़क पर ऐसे स्टंट और सार्वजनिक जगहों पर रोमांस का वीडियो समाज के लिए गलत संदेश देता है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।


चटक चर्चा: समाज में नहीं दिखाया तो लोग लम्पट कहेंगे
बड़े लोग तरकारी नहीं बोलते, तरकारी बोलने से पोजीशन डाऊन हो जाता है भूलेटन- एकदम भोरे-भोरे खट-खट खट-खट शुरु कर देती हो । भिनसरिया- तो का करें ? गाय माता भाँय-भाँय करने लगती हैं नऽ । भुलेटन- अरे, तो करने दो । भिनसरिया- अजी महराज, एकदम टुकुर-टुकुर ताकते रहतीं हैं, हमसे नहीं नऽ रहा जाता […]