सुप्रीम कोर्ट ने मेरी मांग के अनुरुप फैसला दिया : सरयू राय

Untitled 5 copy 12
  • सारंडा पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को सारंडा पर सुप्रीम कोर्ट के दिये गये फैसले का गुरुवार को प्रसन्नता जाहिर की है। यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहाः सारंडा के जितने क्षेत्र (31468 हेक्टेयर यानी 314.68 वर्ग किलोमीटर) को सैंक्चुअरी अधिसूचित करने का निर्देश सर्वोच्च न्यायालय ने दिया है, उतने क्षेत्र को सैंक्चुअरी बनाने की मांग वह विगत पाँच वर्षों से करते आ रहे हैं। सरकार उनकी माँग नहीं मान रही थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस आशय का स्पष्ट आदेश दे दिया है तो उन्हें बेहद प्रसन्नता है। उम्मीद है कि झारखंड सरकार अब उनकी मांग को पूरा करेगी। बीच में दुविधा इसलिए हो गई कि झारखंड सरकार के वन विभाग ने जून 2025 में सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष शपथ पत्र देकर कह दिया कि सरकार सारंडा के क़रीब 557 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सैंक्चुअरी बनाएगी।

ये भी पढ़े

75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, सुहागरात में क्या हुआ

सरयू राय ने कहा कि तत्कालीन बिहार सरकार ने 16 फ़रवरी 1968 को अधिसूचना संख्या 1168एफ द्वारा सारंडा के क़रीब 314 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को सैंक्चुअरी बनाने की अधिसूचना जारी की थी, जिसका उल्लेख केएस राजहंस द्वारा सारंडा के 20 वर्षीय वर्किंग प्लान (1976-96) में भी है। इस बारे में उन्होंने झारखंड विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न किया तो सरकार ने जवाब दिया कि इस अधिसूचना की प्रति उपलब्ध नहीं है। तब एक वन्यजीव विशेषज्ञ डा॰ आर के सिंह ने 2022 में एनजीटी में इसके लिए मुकदमा किया।

ये भी पढ़े

…अब पति भी प्रेमिका के साथ रंगरेलिया मनाते हुए धराया, पत्नी ने उठाया यह कदम

एनजीटी के आदेश को सरकार ने क्रियान्वित नहीं किया तो पलामू के प्रो॰ (डॉ.) डीएस श्रीवास्तव सुप्रीम कोर्ट ग,ए जिसके बाद कल फ़ैसला आया कि झारखंड सरकार सारंडा के क़रीब 314 वर्ग किलोमीटर भूभाग को सैंक्चुअरी घोषित करे और एक में सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट को बताए। सरयू राय ने कहा कि सरकार को चाहिए कि अब हीला-हवाली न करे और शीघ्रातिशीघ्र सुप्रीम कोर्ट के आदेश को क्रियान्वित कर सारंडा के क़रीब 324 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को सैंक्चुअरी घोषित करे।

ये भी पढ़े

ACS के करीबी होने के कारण संघ अधिकारियों ने मामले पर साधी चुप्पी

Spread the love

Abhijeet Deepke
Jharkhand National Politics

अभिजीत दीपके नहीं जाएंगे झारखंड

 छात्र आंदोलन से दूरी बनाने का किया ऐलान Abhijit Deepak, Jharkhand: छात्र आंदोलन को लेकर अभिजीत दीपके ने अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए नहीं जाएंगे। हालांकि, उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति अपना […]

Spread the love
Read More
Rahul Gandhi
Jharkhand National Politics

रांची प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का सरकार को संदेश

रांची प्रदर्शन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान Ranchi student protest: Rahul Gandhi: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के 17वें दिन सोमवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रांची की सड़कों पर उतरे और विधानसभा घेराव की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों […]

Spread the love
Read More
Former JPSC Chairman arrested
Jharkhand

छात्रों के प्रदर्शन के बीच झारखंड में बड़ा एक्शन, JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते गिरफ्तार

Former JPSC Chairman arrested : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच राज्य में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को सीआईडी ने गिरफ्तार किया […]

Spread the love
Read More