बेकाबू बस सिक्योरिटी गार्ड को कुचला से मौत

death 1
  • ड्यूटी से लौटते समय हुई दुर्घटना
  • बस चालक-परिचालक मौके से फरार
  • दुबग्गा क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सड़क पर दौड़ रही बेलगाम वाहनों का कहर थम नहीं रहा है। आलमबाग से ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे 22 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड को दुबग्गा क्षेत्र के हरदोई रोड पर स्थित मछली मंडी के पास तेज़ रफ़्तार से आ रही रोडवेज बस के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सिक्योरटी गार्ड की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़े

दिल्ली में इस शख्स ने सोशल मीडिया पर दी हिंदू देवी-देवताओं को गाली, जानें क्या है मामला

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक-परिचालक बस छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़े

उफ! नौंवी की छात्रा बनी एक बच्ची की मां… जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

 पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

जानकारी के मुताबिक माल थाना क्षेत्र स्थित जगनी खेड़ा सैदापुर गांव निवासी 22 वर्षीय सुजीत कुमार आलमबाग क्षेत्र स्थित किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। रोज की तरह सुजीत रविवार सुबह ड्यूटी करके वापस घर जा रहा था कि जैसे ही वह दुबग्गा क्षेत्र के हरदोई रोड पर स्थित मछली मंडी के पास पहुंचा कि तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस के चालक ने सुजीत की बाइक में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और सुजीत छिटककर दूर जा गिरा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक-परिचालक बस छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस बस को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More
Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More