सबने लिए दही-बड़े का लुत्फ, अब 58 लोग अस्पताल में भर्ती

Untitled 9 copy
  • एक बुगुर्ज की मौत के बाद सवालों के घेरे और सबके निशाने पर सरकार
  • स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग भी पहुंचे अस्पताल, सभी का हाल-चाल जाना
  • नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। डॉक्टर, परिजन और बड़े-बुजुर्ग भले ही गला फाड़-फाड़कर चिल्लाएं कि ‘स्ट्रीट फूड’ नहीं खाना चाहिए। लेकिन तब तक लोगों को फर्क नहीं पड़ता, जब तक वो उसके रिएक्शन का शिकार न हो जाएं। कुछ इसी तरह की परेशानी में ओड़िशा के लोग पड़े थे, जिनमें 58 लोग बीमार हैं और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है। खबर है कि जाजपुर में खराब ‘दही बड़ा’ खाने से 58 लोग बीमार पड़ गए हैं। ये घटना दशरथपुर ब्लॉक के ‘पाटा पुर’ नाम के एक गांव में हुई। यहां शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच गांव वालों ने सड़क किनारे एक विक्रेता से ‘दही बड़ा’ खाया था। नाश्ते में पसंद किए जाने वाले ‘दही बड़ा’ खाने के कुछ ही देर बाद, कई लोगों को उल्टी और दस्त जैसे लक्षण महसूस होने लगे।

परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पतालों में पहुंचाया। हालांकि, जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उनमें से 52 लोगों को एम्बुलेंस से जाजपुर के जिला मुख्यालय अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। प्रभावित लोगों में बच्चे और बड़े, दोनों शामिल हैं। जाजपुर के CDMO के मुताबिक अस्पताल में भर्ती हुए लोगों में 25 बच्चे हैं और 27 बड़े हैं। बाकी छह लोगों का इलाज उनके गांव में ही चल रहा है। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग और जाजपुर के सांसद डॉ. रबिंद्र कुमार बेहरा अस्पताल पहुंचे और वहां उन्होंने मरीजों से बातचीत की और सेहत का हालचाल पूछा। इस घटना के बारे में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भी मंत्री ने चर्चा की। स्वास्थ्य अधिकारियों ने संभावना जताया कि दही बड़े में कोई परेशानी आई हो। नहीं तो एक साथ इतने लोग बीमार नहीं हो सकते। इसी खाने से जहर फैल सकता है, इसे संदिग्ध मानकर जांच शुरू की जा रही है, जो भी सच होगा सामने आएगा। मीडिया से बातचीत के दौरान जाजपुर के CDMO डॉ. बिजय कुमार मिश्र ने बताया कि सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है। कुछ लोगों को हल्का बुखार है, जो बाद में ठीक हो जाएगा।

बकौल CDMO, मुझे कैजुअल्टी डिपार्टमेंट के साथ-साथ मंगलपुर CHC के हमारे फील्ड स्टाफ से भी जानकारी मिली कि पटपुर गांव के कुछ लोग लूज मोशन, पेट दर्द और उल्टी से परेशान हैं। कल सुबह 8:00 से 11:00 बजे के बीच कुछ ‘दही बड़ा’ और कुछ करी खाने की बात सामने आई है। वहीं कुछ लोगों में शाम को और बाकियों में रात को लक्षण दिखने शुरू हो गए।
उन्होंने बताया कि एक मरीज रुद्र नारायण जेना ने बताया कि दोपहर करीब 12:00 बजे लक्षण दिखने शुरू हुए, जब उन्हें उल्टी और दस्त होने लगे। रुद्र के अनुसार एक दही बड़ा बेचने वाला हमारे गांव आया था। मैंने दही बड़ा खाया और गांव के दूसरे लोगों ने भी खाया। दोपहर करीब 12:00 बजे लक्षण दिखने शुरू हो गए। मुझे और गांव वालों को उल्टी और दस्त होने लगे, हल्का बुखार और चक्कर भी आने लगे। फिर हमें यहां भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक ये मामला फूड पॉइजनिंग का है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

धोखा दे रहा दिलः कभी कसरत करते, कभी ड्राइव करते खामोश हो जाता है ये…

वाराणसी
homeslider Uttar Pradesh

वाराणसी में सुनारों का अनोखा विरोध, दुकानें बंद कर सड़क पर बेची ‘झालमुरी’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक अनोखा और चर्चा में आया वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ सुनार अपनी पारंपरिक दुकानों को बंद कर सड़क पर झालमुरी बेचते नजर आए। यह दृश्य स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ये भी पढ़े ये […]

Read More
Untitled 1 copy
Bihar homeslider

बेटियों ने निभाया पुत्र धर्म, पूरे गांव के लिए बनीं मिसाल

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा भावुक दृश्य सामने आया है, जिसने समाज की पुरानी सोच को झकझोर कर रख दिया। वैशाली थाना क्षेत्र के नया टोला गांव में पांच बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी जिम्मेदारी में बेटों से कम नहीं […]

Read More
भारत
homeslider International

चिली के अपने समकक्ष से मिले जयशंकर, निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज मैककेना के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों ने व्यापार विविधीकरण, प्रमुख वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा देने, सेवाओं की अर्थव्यवस्था को सुविधाजनक बनाने और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग मजबूत करने पर चर्चा […]

Read More