‘ग्लोबल साउथ’ के साथ रिश्तों को और मजबूत बनाएगा जयशंकर का जमैका दौरा

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

शाश्वत तिवारी

किंग्स्टन।  इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, अक्षय ऊर्जा और मानव विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने जैसे अहम विषय को लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जमैका की अपनी समकक्ष कामिना जे. स्मिथ से मुलाकात की। विदेश मंत्री जमैका की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं, जो 2 से 10 मई तक चलने वाले उनके तीन देशों के कैरेबियाई दौरे का पहला चरण है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों के साथ भारत की पहुंच बढ़ाना है।

डॉ. जयशंकर ने जमैका के ऐतिहासिक सबीना पार्क स्टेडियम के लिए भारत की ओर से एक इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड भेंट किया। उन्होंने जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस के साथ इसका अनावरण करते हुए क्रिकेट को दोनों देशों की दोस्ती का प्रतीक बताया। उन्होंने ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर का दौरा भी किया, जहां 180 साल पहले पहले भारतीय मूल के ‘गिरमिटिया’ समुदाय के लोग पहुंचे थे। डॉ. जयशंकर ने 3 सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा जमैका की अपनी पहली यात्रा के लिए किंग्स्टन पहुंचकर मुझे बहुत खुशी हुई। विदेश मंत्री कामिना जे. स्मिथ द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं अभिभूत हूं। अगले दो दिनों में जमैका के नेतृत्व, व्यापारिक समुदाय और भारतीय प्रवासियों के सदस्यों के साथ बातचीत करने के लिए मैं उत्सुक हूं।

उन्होंने आगे लिखा ओल्ड हार्बर का दौरा करके मुझे बहुत प्रसन्नता हुई; यह वह ऐतिहासिक स्थल है, जहां 180 वर्ष से भी पहले सबसे पहले भारतीय जमैका पहुंचे थे। मैंने भारतीय प्रवासियों के सदस्यों के साथ बातचीत की और यह देखा कि उन्होंने अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को किस तरह सहेजकर रखा है। अपनी गरिमामयी उपस्थिति के लिए मैं मंत्रियों ओलिविया बैब्सी ग्रेंज और एडमंड बार्टलेट का आभार व्यक्त करता हूं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा विदेश मंत्री की इस यात्रा का उद्देश्य जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के साथ भारत के राजनीतिक जुड़ाव की गति को बनाए रखना और इन देशों के साथ हमारे लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना है। यह यात्रा ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ और विकास के प्रति हमारी आपसी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Sawan Somwar
homeslider Religion

भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ अवसर…जानें चारों व्रत की तिथियां, पूजा विधि और नियम

Sawan Somwar  सावन सोमवार का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष उपवास है, जिसमें पहले सावन सोमवार की तारीख तीन अगस्त 2026 है, और इस पवित्र माह में कुल चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे। इस दौरान भक्त सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करते हैं और दिनभर उपवास रख कर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Today’s Horoscope मेष : आज पूरा दिन मन अशांत हो सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें, बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है लेकिन अति […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार!

प्रदेश के चयनित कैदियों को रखने एकमात्र जेल का हाल बेहाल लंबे समय से अधीक्षक तैनात तो जेलर नहीं, जेलर तैनात तो अधीक्षक नहीं, अब दोनों नहीं राकेश यादव राजधानी के आदर्श कारागार में अब न कोई अधीक्षक है और न ही की जेलर तैनात है। अधीक्षक और जेलर विहीन इस जेल का संचालन डिप्टी […]

Spread the love
Read More