सीने में उठा दर्द, खुद को संभाल पाता ड्राइवर तक तक… हुआ ये बड़ा हादसा

हिमाचल
  • गोते खाकर सड़क पर पलटी चम्बा से ऊना जा रही बस, 26 घायल, दो गम्भीर
  • 40 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी बस, लेकिन रास्ते में हार्ट अटैक ने सबको अटकाया

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के लिए तीन मई ‘BLACK SUNDAY’ बनकर आया। सूबे के कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र में रविवार, तीन मई को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मीडिया चैनलों के मुताबिक चम्बा से ऊना जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें से करीब 26 लोग घायल हैं। वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर के सीने में अचानक तेज दर्द उठा जिसके कारण बस बेकाबू हो गई और पलट गई।

बस में सवार यात्रियों की माने तो बस ड्राइवर चलाते-चलाते अचानक सीना पकड़कर कराहने लगा। जब तक कोई समझ पाता बस पलट गई और लोग घायल हो गए। स्नाथीय लोगों का कहना है चम्बा से ऊना तक रोज चलने वाली बस अपने नियमित समय पर चम्बा से रवाना हुई। बस में करीब 40 यात्री सवार हुए। लेकिन बस जैसे ही नूरपुर के पास के पास पहुंची अचानक वह सड़क पर गोते खाने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बिगड़ा बैलेंस देखकर एक बार लोगों को चिंता जरूर हुई, लेकिन किसी को सोचने समझने का समय ही नहीं मिला, बस सड़क पर पलट गई। स्थानीय प्रशासन से वहां उपस्थित लोगों की मदद से सभी घायल यात्रियों को तुरंत नूरपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए कांगड़ा के लिए रेफर कर दिया।

गौरतलब है कि उस क्षेत्र में कांगड़ा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस बजाय खाई में गिरती, तो यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था और जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, कई यात्री बहुत अधिक डर गए। घटना के तुरंत बाद आसपास में स्थित स्थानीय लोगों ने बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत कार्यों में जुट गई।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

धोखा दे रहा दिलः कभी कसरत करते, कभी ड्राइव करते खामोश हो जाता है ये…

कपिल को लॉरेंस ग्रुप की चेतावनी, पहले गोलियां दागी, फिर डाला पोस्ट

दुनिया को झेलना पड़ सकता है अब तक का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट

Spread the love

Guru Randhawa Gym Firing
Crime News

Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, गैंग कनेक्शन आया सामने

Guru Randhawa Gym Firing : पंजाबी सिंगर और अभिनेता गुरु रंधावा के जिम पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसियों ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की […]

Spread the love
Read More
G7 Summit 2026
homeslider International

G7 शिखर सम्मेलन में PM मोदी का बड़ा संदेश, विकास का पैमाना सिर्फ GDP नहीं

G7 Summit 2026 : फ्रांस के इवियन शहर में आयोजित G7 Summit 2026 में PM नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के सामने आर्थिक विकास को लेकर एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज दुनिया को विकास की परिभाषा बदलने की जरूरत है। केवल GDP और व्यापारिक आंकड़ों को विकास का […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मलिहाबाद के आमों पर संकट, विदेशी बाजारों ने क्यों मोड़ा मुंह?

up mango export crisis :  उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद के आम देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं। दशहरी आम की पहचान मलिहाबाद से जुड़ी हुई है और हर साल हजारों टन आम विदेशों में निर्यात किए जाते हैं। लेकिन इस बार हालात अलग हैं। जापान और […]

Spread the love
Read More