कानपुर : SSC की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी

suicide
  • खबर मिलते ही घरवालों में मचा कोहराम
  • काकादेव क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानपुर जिले में रहकर SSC  की तैयारी कर रहे बीस वर्षीय छात्र विजय का शव शुक्रवार रात हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। वह गीता नगर क्षेत्र स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसकी जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई जब छात्र कमरे से बाहर काफी देर तक नहीं निकला। सहपाठियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाते हुए आवाज दी। भीतर से कोई आहट न मिलने पर सहपाठियों ने इसकी सूचना काकादेव पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद दरवाजा तोड़वाकर भीतर दाखिल हुई तो देखा कि छात्र विजय का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़े

दीवाली से पहले ही ठंड देगी दस्तक!

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से कासगंज के सिकंदरपुर सिनौरी खास निवासी ट्रक चालक राजेश कुमार सिंह का 20 वर्षीय बेटा विजय गीतानगर स्थित हॉस्टल में रहकर एसएससी की तैयारी करता था। विजय तीन माह पहले ही काकादेव पढ़ाई के लिए आया था और चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई अजय ने बताया कि सितंबर माह में मां बताशा के पेट का ऑपरेशन हुआ था। तब विजय गांव आया था। उससे दो-तीन दिन में परिजनों की बात भी होती रहती थी, लेकिन किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं बताई। गांव से लौटने के बाद पंद्रहवें दिन उसके फांसी लगाने की खबर मिली। पुलिस से पता चला कि विजय शुक्रवार सुबह नौ बजे से शाम तक कमरे से बाहर नहीं निकला था। इस पर साथियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

खबर पाकर पुलिस दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर पहुंची तो शव लटकता पाया। विजय ने आत्महत्या क्यों कि इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने विजय का मोबाइल कब्जे में लिया है। उसके मोबाइल पर 193 मिस कॉल मिलने पर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि जिसमें 40-50 मिस कॉल परिजनों व कासगंज के रहने वाले दोस्तों की भी है। फोन न उठने पर बार-बार कॉल की गई है। काकादेव पुलिस के अनुसार अंजान नंबरों के बारे में भी पता किया जा रहा है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजीपुर में 2.05 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1.15 किलो हेरोइन, कार और चार मोबाइल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला […]

Spread the love
Read More