दीवाली से पहले ही ठंड देगी दस्तक!

Untitled 3 copy 8

आशीष द्विवेदी

लखनऊ। लगता है यूपी में इस बार दीवाली से मौसम ही ठंड दस्तक दे देगी। अक्टूबर की शुरूआत है औरपहले सप्ताह में ही प्रदेश का मौसम बदल चुका है। राजधानी लखनऊ में शनिवार तड़के से ही बारिश होती रही जो सवेरे तक जारी रही। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सात अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। IMD ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसके अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बौछारें पड़ने के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

ये भी पढ़े

बरेली जा रहे सपा नेता जगह-जगह रोके गए, कोई नजरबंद तो कहीं रास्ता बंद

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में बादल गरजने और बिजली चमकने और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, कासगंज और एटा में भी बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ बरसात के आसार हैं।

ये भी पढ़े

‘बुलडोजर चलाना मतलब कानून तोड़ना’

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कि प्रदेश के तापमान में गिरावट का कारण बनेंगी। इस दौरान हल्की ठंड का एहसास भी होने की संभावना है, खासकर सुबह और शाम के समय।

CM Yogi
homeslider Uttar Pradesh

मां को खोने का दर्द चेहरे पर आया नजर, अंतिम विदाई में भावुक हुए योगी

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव पंचूर से शुरू होकर हरिद्वार के चंडी घाट श्मशान घाट पहुंच गई। सुबह 8:50 बजे शुरू हुई अंतिम यात्रा करीब 11:40 बजे हरिद्वार पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, नेताओं और साधु-संतों ने […]

Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

सावधान रहें ये राशियां! विवाद और आर्थिक परेशानी बढ़ा सकती है मुश्किल

किसी को मिलेगा लाभ तो किसी पर आएगा संकट, जानें आज का राशिफल ग्रहों का बदलेगा मिजाज, इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान आज संभलकर रहें इन 5 राशियों के जातक, विवाद और नुकसान के बन रहे योग मेष : आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कर्ज संबंधी मामले आसानी से निपटेंगे। आपकी […]

Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

मनकापुर स्टेशन पर छह शिकायतों का निस्तारण

Lucknow: पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और कर्मचारी हितों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मनकापुर रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी परिवाद निस्तारण […]

Read More