गोंडा में बेरहम पति का खूनी चेहरा: पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

death 1
  • क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में अपनों के हाथों अपनों का कत्ल होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गोंडा जिले के नवाबगंज इलाके में एक बेरहम पति ने रिश्तों को कलंकित करते हुए पत्नी को पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया। यह संगीन वारदात तुलसीपुर माझा गांव में हुई । किसी बात को लेकर पति-पत्नी हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी रूप अख्तियार कर लिया। बेख़ौफ़ राजू पांडेय ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी पूनम पांडे को डंडों से पीट-पीटकर जान ले ली।

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने मृतका का शव घर से करीब 500 मीटर दूर खून से लथपथ हालत में देखा तो सन्न रह गए। चेहरे पर नुकीली वस्तु से वार, सिर पर गहरे घाव और गला दबाने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। इस खौफनाक दृश्य को देखकर गांव में मातम छा गया। मृतका के भाई का आरोप है कि उनके बहनोई और उसके चाचा ने हत्या की है।
अयोध्या जिले के केला लाल खां गांव निवासी ज्वाला प्रसाद मिश्रा पुत्र भगवत ने थाने पर दी गई तहरीर में अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी बहन को उसका पति पहले भी तरह-तरह से प्रताड़ित करता था। सोमवार रात राजू पांडे और उसके चाचा अलखराम ने लाठी-डंडे से पीटकर उसकी जान ले ली। करीब 13 वर्ष पूर्व राजू और पूनम का विवाह हुआ था।

पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अभय सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के विवाद का लग रहा है। मृतका को डंडे से पीटने के बाद गला दबाकर हत्या की गई। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि परिवार मृतका का नौ वर्षीय बेटा अमर व सात वर्षीय समर मां की दर्दनाक मौत से दहशत में हैं।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार

ग्वारी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव निवासी अजय कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी भाई प्रमोद कुमार रावत इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपित फरार चल […]

Spread the love
Read More