सोनार बंगला के लिए मां दुर्गा से की कामना: शाह

Untitled 1 copy 64

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां संतोष मित्रा स्क्वायर में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और देशवासियों विशेषकर पश्चिम बंगाल के निवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने मां दुर्गा से सोनार बंगला के लिए कामना की है। शाह ने कहा कि उन्होंने मां दुर्गा की पूजा की और 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद बंगाल में एक नई सरकार के लिए उनका आशीर्वाद मांगा, जो राज्य के खोये हुए सोनार बंगला (स्वर्णिम बंगाल) के गौरव को बहाल करेगी। उन्होंने कहा कि मैंने मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि इस विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में एक ऐसी सरकार हो जो राज्य को सोनार बंगला बना सके। नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के दृष्टिकोण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल एक बार फिर सुरक्षित, समृद्ध, शांतिपूर्ण और उपजाऊ बने।

बंगाली दुर्गा पूजा की वैश्विक मान्यता पर प्रकाश डालते हुए शाह ने कहा कि यह त्योहार न केवल पश्चिम बंगाल या भारत में मनाया जाता है, बल्कि दुनिया भर में भी प्रसिद्ध है। नौ दिनों तक बंगाल के नागरिक इस दिव्य ऊर्जा की पूजा में खुद को समर्पित करते हैं, और ये दिन राज्य के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार शुभ शुरुआत लेकर आएगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित समृद्ध भारत के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप बंगाल के विकास में योगदान देगा। इस अवसर पर गृह मंत्री ने प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर को भी श्रद्धांजलि दी तथा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और बंगाली संस्कृति में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा, “मैं अपनी और भारतीय जनता पार्टी की ओर से ईश्वर चंद्र विद्यासागर के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

ये भी पढ़े

‘गैया जितना चलेगी, उतना चरेगी’ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस कारण मनाते हैं विश्व पर्यटन दिवस

शाह ने बंगाल में हाल ही में हुई भारी बारिश के दौरान जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल में वर्षाजनित घटनाओं में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि 23 सितंबर को बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी थी। शाह ने संतोष मित्रा स्क्वायर पंडाल का उद्घाटन करने से पहले दक्षिणी कोलकाता के कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की। वह आज साल्ट लेक स्थित पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (EZCC) में भाजपा समर्थित पश्चिम बंग संस्कृति मंच के दुर्गा पूजा पंडाल का भी उद्घाटन करेंगे। (वार्ता)

ये भी पढ़े

बरेली दंगा यानी मौलाना तौकीर का भड़काऊ एजेंडा, योगी की पुलिस ने डाल दिया डंडा

Spread the love

TMC
homeslider West Bengal

लोकसभा में TMC को झटका? 19 सांसदों की सूची वायरल, मचा बवाल

TMC तृणमूल कांग्रेस को लेकर राजनीतिक हलकों में बड़ी हलचल मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पार्टी के भीतर बड़ी टूट देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि 19 सांसदों की एक सूची सामने आई है, जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को […]

Spread the love
Read More
TMC 
homeslider National West Bengal

ममता की मुश्किलें बढ़ीं, प्रकाश बरेक के इस्तीफे से TMC को बड़ा नुकसान

TMC  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बरेक ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। खास बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले वह TMC के तीसरे सांसद […]

Spread the love
Read More
TMC-Congress
homeslider West Bengal West Bengal

कांग्रेस-TMC के बीच नई सियासी चर्चा

TMC-Congress पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया और विभिन्न राजनीतिक सूत्रों के हवाले से ऐसे दावे सामने आए हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी को पार्टी के कांग्रेस में विलय का प्रस्ताव दिया […]

Spread the love
Read More