‘गैया जितना चलेगी, उतना चरेगी’ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस कारण मनाते हैं विश्व पर्यटन दिवस

Untitled 1 copy 62

घुमक्कड़ों के लिए भी दुनिया में बन गया एक दिन, विश्व पर्यटन दिवस आज

राजेन्द्र गुप्ता

घूमना सिर्फ आपको नई जगहों को देखने का अवसर नहीं देता, बल्कि ये आपको नए लोगों से मिलने, उस जगह के रहन-सहन के बारे में जानने, वहां की संस्कृति को पहचानने का अवसर भी देता है। इसलिए पर्यटन यानी टूरिज्म को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। इसलिए हर साल विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब दुनिया भर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने और इसके महत्व को समझने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाई जाती है। इस दिन का उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक फायदों को बढ़ावा देना है।

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास

वर्ल्ड टूरिज्म डे की शुरुआत 1980 में हुई थी। यह संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के पहल के तहत शुरू किया गया था। इस दिन को मनाने के लिए 27 सितंबर का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि इसी दिन 1970 में संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन की स्थापना की गई थी। इस संगठन का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और इसके विकास को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़े

बरेली दंगा यानी मौलाना तौकीर का भड़काऊ एजेंडा, योगी की पुलिस ने डाल दिया डंडा

विश्व पर्यटन दिवस का महत्व

वर्ल्ड टूरिज्म डे पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक लाभों को उजागर करता है। पर्यटन लोगों को अलग-अलग जगहों की संस्कृति का अनुभव लेने और उस बारे में और जागरुक बनाने में मदद करता है। ये लोगों के लिए रोजगार के अवसर खोजने और अर्थव्यवस्था को भी आगे बढ़ाने में मदद करता है। इस दिन कोशिश की जाती है कि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिले, ताकि इससे जुड़े लोगों को काम करने के अच्छे अवसर मिलें और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर बने।

विश्व पर्यटन दिवस क्यों महत्वपूर्ण है?

आर्थिक विकास: पर्यटन से लाखों नौकरियां पैदा होती हैं और वैश्विक स्तर पर स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलता है।

सांस्कृतिक आदान-प्रदान: यह विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के बीच समझ, सम्मान और प्रशंसा को बढ़ावा देता है।

सामाजिक सशक्तिकरण: जिम्मेदार पर्यटन समुदायों को अपनी विरासत और परंपराओं को संरक्षित करने में मदद करता है।

पर्यावरण संरक्षण: टिकाऊ यात्रा पद्धतियां भविष्य के लिए प्रकृति और संसाधनों की रक्षा करने में मदद करती हैं।

शैक्षिक मूल्य: यात्रा दृष्टिकोण को व्यापक बनाती है तथा इतिहास, भूगोल और वैश्विक मुद्दों पर सीखने को प्रेरित करती है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More