वाराणसी STF को मिली कामयाबी अवैध असलहों का जखीरा बरामद: तीन तस्कर गिरफ्तार

Untitled 1 copy 53

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में बड़े पैमाने पर अवैध असलहों की सप्लाई धड़ल्ले से की जा रही है। मुंगेर या फिर अन्य जिलों से आने वाले इन असलहों के बलबूते ही बदमाश पुलिस के लिए लगातार चुनौती बने हुए हैं। मंगलवार को वाराणसी STF द्वारा तीन असलहा तस्करों को पकड़े जाने के बाद एक बार फिर साबित हो गई है।

वाराणसी STF  के इंस्पेक्टर पुनीत परिहार की टीम ने वाराणसी जिले के फरीदपुर ओवर ब्रिज के नीचे से एक बड़े तस्कर के हाथों देने जा रहे तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर एसटीएफ पुनीत परिहार के मुताबिक पकड़े गए तीनों तस्करों ने अपना नाम गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र चन्दनी कुडेसर निवासी प्रशांत राय उर्फ जीतू, बक्सर बिहार निवासी राहुल ठाकुर व गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र स्थित कोठिया निवासी मुकुन्द प्रधान बताया।

ये भी पढ़े

आजम नहीं छोड़ेगें समाजवादी पार्टी : शिवपाल

पुलिस के मुताबिक तीनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि एक अवैध असलहा 20 से 25 हजार रुपए में बेचते हैं और इनका तार सिर्फ यूपी नहीं बल्कि मध्यप्रदेश राज्य के अलावा कई राज्यों में जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है और यह गिरोह एक सुभाष नाम के शख्स और मध्यप्रदेश में बैठे कुख्यात तस्कर विष्णु सरदार तक पूर्वांचल से बने अवैध असलहों की खेप पहुंचाते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इन तस्करों का आतंक पूर्वांचल के कई जिलों में है। पुलिस को इनके पास से दस अवैध पिस्टल व 15 मैगजीन बरामद हुई है।

ये भी पढ़े

नाबालिग प्रेमिका ने ऐसा काटा बवाल कि पुलिस रह गई सन्न, जानें क्या था मामला

Spread the love

श्रीराम मंदिर दान प्रबंधन
Uttar Pradesh

राम मंदिर के चढ़ावे पर उठे सवाल: आस्था जवाबदेही और नृपेंद्र मिश्रा का संदेश

श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के योगदान के उपयोग और प्रबंधन को लेकर चर्चा और विवाद गहराया शाश्वत तिवारी अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, संघर्ष और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। इस मंदिर के निर्माण के लिए देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपना धन, […]

Spread the love
Read More
राजाजीपुरम सड़क निर्माण
Uttar Pradesh

राजाजीपुरम में 13 वर्षों से जर्जर सड़क के निर्माण का संकल्प, विधायक मुकेश शर्मा ने किया भूमि पूजन

राजाजीपुरम में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने उठाई आवाज Lucknow, Rajajipuram: लंबे समय से बदहाल और जर्जर स्थिति में पड़ी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर राजाजीपुरम क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान […]

Spread the love
Read More
गुलिस्तान-ए-इरम
homeslider State Uttar Pradesh

गुलिस्तान-ए-इरम कहीं किसी कोठी की दीवारों ने शाही हंसी सुनी है, तो उन्हीं दीवारों ने साजि़शों की फुसफुसाहटें भी

गुलिस्तान-ए-इरमः लखनऊ के दिल में छिपी एक ‘जन्नत’ की कहानी यहां के खंडहर भी खामोश नहीं होते, वे बस बोलने का इंतज़ार करते हैं कभी लखनऊ की विरासत छुपाकर रखती थी यह कोठी, आज है वीरा लखनऊ। गुलिस्तान-ए-इरम कभी सिर्फ एक कोठी नहीं थी। यह लखनऊ की बौद्धिक आत्मा, उसकी शाही महत्वाकांक्षाओं और उसकी नाज़ुक […]

Spread the love
Read More