नाबालिग प्रेमिका ने ऐसा काटा बवाल कि पुलिस रह गई सन्न, जानें क्या था मामला

Untitled 2 copy 38
  • आधी रात को पुलिस जीप पर चढ़कर इस प्रेमी युगल ने किया बवाल
  • पुलिस को गालियों से नवाजता रहा प्रेमी, नशे में मिला था धुत्त

नया लुक डेस्क

जयपुर। राजस्थान के कोटा शहर में एक अजीबोगरीब घटना घटी। आधी रात के आसपास एक प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोचा, तो वो ऐसा हंगामा किए कि वहां अच्छी-खासी भीड़ जमा हो गई। बताते चलें कि महज 17 साल की लड़की अपने प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई। परिजनों ने जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उन्हें एक जगह धरदबोचा। लेकिन वो दोनों पुलिस की गिरफ्त में आते ही बवाल काटने लगे। ऐसा किया कि वहां मजमा लग गया और भारी संख्या में लोग वहां उपस्थित हो गए। दोनों के बवाल को किसी तरह पुलिस ने शांत किया और खबर लिखे जाने तक दोनों पुलिस कस्टडी में थे। दोनों के परिवार वालों को पुलिस ने सूचना दे दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार कोटा शहर का एक 22 वर्षीय युवक अपनी 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका को घर से भगा ले गया। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट नान्ता थाना क्षेत्र में दर्ज कराई। रामपुरा थाना क्षेत्र के सरोवर पाल स्थित सब्जी मंडी रोड पर देर रात इलाके में गश्त कर रही पुलिस की नजर युवक और युवती पर पड़ी। जैसे ही पुलिस ने उन्हें देखा, दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें धरदबोचा। लेकिन वो दोनों गाड़ी में बैठने की बजाय पुलिस की जीप ने बोनट पर चढ़ गए और जमकर हंगामा करने लगे।

ये भी पढ़े

नंगी होकर पुलिस चौकी पहुंची महिला, वहां किया नंगा नाच, खबर पढ़कर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

इस दौरान युवती जोर-जोर से चिल्ला रही थी—“मुझे छोड़ दो, हमें छोड़ दो।” वहीं युवक नशे की हालत में था और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज कर रहा था। आसपास मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम को देख कर हैरान रह गए। युवक का बैलेंस बिगड़ने पर वह जीप से नीचे गिर गया लेकिन गिरने के बाद भी उसने पुलिस से हाथापाई करने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवक और युवती को जीप से उतारा और गाड़ी के अंदर बैठाया। लेकिन रास्ते भर युवक पुलिस वालों को गालियां देता रहा। युवती लगातार पुलिस से गुहार लगा रही थी कि उसे छोड़ दिया जाए।

नाबालिग होने का खुलासा

रामपुरा थाना अधिकारी महेश कारवाल ने बताया कि पकड़े गए युवक की उम्र 22 साल है और वह नान्ता थाना क्षेत्र का रहने वाला है। युवती 17 साल की नाबालिग है, जिसे युवक घर से भगा ले गया था। इस मामले में युवती के परिजनों ने पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

मुकदमा दर्ज

पुलिस ने जानकारी दी कि युवक और युवती की पहचान कर ली गई है। युवक पर गाड़ी पर चढ़कर हंगामा करने, गाली-गलौज करने और नाबालिग को घर से भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना की सूचना नान्ता थाना पुलिस को भी दे दी गई है। घटना के दौरान सब्जी मंडी रोड पर अफरातफरी मच गई थी। लोगों ने बताया कि लड़की की चीखें और युवक का पुलिस से उलझना लंबे समय तक चलता रहा। आसपास जमा भीड़ यह नजारा देखती रही। कुछ लोगों ने इसे वीडियो में कैद भी किया। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस अब इस मामले में नाबालिग युवती के बयान दर्ज कर रही है। साथ ही युवक के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि युवक युवती को कहां ले जाने वाला था और कब से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। कोटा में युवक-युवती का यह हंगामा पुलिस और आम जनता दोनों के लिए परेशानी का सबब बना। पुलिस अब पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग लड़की के परिवार को भी मामले की पूरी जानकारी दे दी गई है और उसे सुरक्षित उनके सुपुर्द किया गया है।

ये भी पढ़े

पति को बिना तलाक दिए चाची ने भतीजे से रचाई शादी

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More
महराजगंज
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट -उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को फरेन्दा, नौतनवां और निचलौल तहसील के […]

Spread the love
Read More