आजम खां के जेल से रिहा होने पर अखिलेश की पहली प्रतिक्रिया, बोले – BJP को कभी अच्छे नहीं लगते ऐसे लोग

Untitled 15 copy 6

लखनऊ। SP नेता आजम खां के जेल से रिहा होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए BJP पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हर झूठ की एक मियाद होती है। भाजपा को सामाजिक सौहार्द के प्रतीक लोग कभी अच्छे नहीं लगते हैं।

ये भी पढ़े

आजम खान हुए जेल से रिहा, सपाईयों में खुशी की लहर

उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि आजम खां की रिहाई उनके और उनके परिवार और हम सब के साथ-साथ, उन सब लोगों के लिए राहत और खुशी की बात है जो ‘इंसाफ़’ में ऐतबार करते हैं। न्याय में विश्वास को बनाए रखने के लिए अदालत का दिल से शुक्रिया।

ये भी पढ़े

23 माह बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए आजम खां, पिता को लेने पहुंचे बेटे, समर्थकों में उत्साह

आज फर्जी मुकदमे करने वालों को भी ये सबक मिल गया है कि हर ‘झूठ’ की एक मियाद होती है और हर ‘साज़िश’ की भी। जो लोग सामाजिक सौहार्द के प्रतीक होते हैं, भाजपा को वो कभी अच्छे नहीं लगते हैं। आजम खां एक बार फिर से हर उपेक्षित, पीड़ित, दुखी, अपमानित के साथ खड़े होकर, भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के द्वारा किये जा रहे।

ये भी पढ़े

नाबालिग प्रेमिका ने ऐसा काटा बवाल कि पुलिस रह गई सन्न, जानें क्या था मामला

जनता के दमन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएंगे और हमेशा की तरह देश-प्रदेश की भावनात्मक एकता के प्रतीक बनकर, समाजवादी मूल्यों और सिद्धांतों के साथ, सामाजिक न्याय के संघर्ष की राह पर आगे बढ़ते जाएंगे! SP नेता खां मंगलवार को करीब दो साल बाद सीतापुर जेल से रिहा हो गए। यहां से वो रामपुर चले गए।

Uttar Pradesh

ट्रेनिंग के दौरान घर लौटे CRPF जवान बृजेश गौतम, राजीव गांधी पीजी कॉलेज में हुआ जोरदार स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj: पैरामिलिट्री फोर्स CRPF में चयनित राजीव गांधी पीजी कॉलेज नौतनवां के छात्र बृजेश गौतम के ट्रेनिंग के बाद घर लौटने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बृजेश गौतम पुत्र महेंद्र […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

जमीन के विवाद में हाथ में बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची युवती

महिला के हाथ में बंदूक देख पुलिसकर्मी सकते में उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने सोमवार को उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवती हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल पुलिस चौकी पहुंच गई। […]

Read More
International Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत मीडिएशन -3.0 के लिए अनूठी पहल

डायल 112 की पीआरवी वाहनों को जन-जन तक पहुंचाने के हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार जनपद न्यायालय एवं कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा पीआरवी वाहनों के जरिए से जागरूकता संदेश प्रसारित किया […]

Read More