आजम खान हुए जेल से रिहा, सपाईयों में खुशी की लहर

Untitled 14 copy 10
  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने भी जताई खुशी
  • कहा हमारी सरकार तो सभी मुकदमे लेंगे वापस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई पर खुशी जहिर करते हुए कहा कि राज्य में सपा की सरकार बनने पर खां के खिलाफ दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिये जाएंगे। इसके अलावा सपाईयों के कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अखिलेश यादव ने आजम खान की सीतापुर जेल से करीब 23 महीने बाद रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ) ने अपने मुकदमे वापस लिए हैं… न केवल अपने बल्कि उप मुख्यमंत्री (केशव प्रसाद मौर्य) और तमाम भाजपा नेताओं के मुकदमे वापस लिए हैं। सपा की सरकार बनने पर जितने भी झूठे मुकदमे लगे हैं आजम खां साहब पर, वह सब वापस लेने का काम करेंगे।

ये भी पढ़े

23 माह बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए आजम खां, पिता को लेने पहुंचे बेटे, समर्थकों में उत्साह

उन्होंने कहा सपा के नेता आजम खान साहब की रिहाई हो चुकी है। इसके लिए मैं अदालत को धन्यवाद देना चाहता हूं और यही हम समाजवादियों को भरोसा था कि अदालत न्याय करेगा।’’ उन्होंने कहा हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में एक भी झूठा मुकदमा नहीं लगाया जाएगा या भाजपा सरकार और रामपुर का विधायक (आकाश सक्सेना) और भाजपा के लोग औ एक ऐसा अधिकारी जिसको एक्सटेंशन पर एक्सटेंशन पर एक्सटेंशन पर एक्सटेंशन लगातार मिला है वह अन्याय नहीं करेंगे।

ये भी पढ़े

ब्राह्मण परिवार के बच्चे का खतना कर कराया धर्म परिवर्तन

अखिलेश यादव ने कहा हमारे समाजवादियों के लिए खुशी का समय है कि जहां पर वह आज रिहा होकर जेल से रिहा हुए हैं।” आजम के बसपा में शामिल होने की अटकलें के बारे में पूछे जाने पर सपा प्रमुख ने कोई साफ जवाब नहीं दिया। हालांकि कहा, ”आदरणीय आजम खान साहब समाजवादी पार्टी और उसके संस्थापक नेता जी और हम लोगों के साथ हैं। भाजपा का मुकाबला करने में आज से नहीं, न जाने कब से सबसे बड़ी भूमिका उनकी (आजम) और समाजवादियों की रही है।’ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आज़म खान मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे के बाद सीतापुर जिला कारागार से करीब दो साल बाद रिहा हो गए। इस दौरान उनके समर्थकों और परिवार के लोगों में खुशी लहर उमड़ पड़ी।

ये भी पढ़े

नंगी होकर पुलिस चौकी पहुंची महिला, वहां किया नंगा नाच, खबर पढ़कर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: आखिर कहां गए बुजुर्ग महिला का खून बहाने वाले

छेदाना हत्याकांड: 11 दिन बाद भी कातिल फरार खुर्रमपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: अट्ठारह सितंबर 2026 की रात बंथरा थाना क्षेत्र स्थित खुर्रमपुर गांव निवासी 70 वर्षीय छेदाना गौतम की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हुई हत्या के मामले में पुलिस की टीमों ने हत्यारों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh Weather

रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण

जलस्तर और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जिले में लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, तटबंधों की स्थिति […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh Weather

सरयू का रौद्र रूप: मस्जिद-मंदिर समेत 10 से ज्यादा घर नदी में समाए

Barabanki:  उत्तर प्रदेश में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। बाराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र के हेतमापुर में सरयू नदी ने रविवार को भारी तबाही मचाई। तेज कटान के चलते कगार पर बनी मस्जिद, शंकरजी का मंदिर और करीब 10 मकान नदी में समा गए। इसके साथ ही […]

Spread the love
Read More