नामचीन सिंगर जुबिन गर्ग का निधन, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहर

Untitled 1 copy 36

लखनऊ। इमरान हाशमी और कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘गैंगस्टर’ का ‘या अली’ गाना गाने वाले सिंगर जुबीन गर्ग का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुए हुई। उन्होंने 19 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। इंडिया टुडे में छपी खबर के अनुसार रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से बचाया और पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि मेडिकल ट्रीटमेंट मिलने के बावजूद, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।

अचानक एक दर्दनाक हादसे में जुबीन गर्ग की मौत की खबर सुन उनके फैंस बेहद दुखी हैं। जुबीन अपने पीछे एक विरासत छोड़ गए हैं जिसमें असमिया और हिंदी संगीत जगत में उनके अनगिनत योगदान शामिल हैं। जुबीन को ‘गैंगस्टर’ के गाने “या अली” से विशेष पहचान मिली थी, लेकिन उन्होंने अलग-अलग भाषा में 30 से ज्यादा गाने गाए थे। असमिया सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें कि असम का रॉकस्टार” कहा जाता है। संगीत के अलावा, जुबीन समाजसेवा में भी सक्रिय थे और असम की सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने सोशल मीडिया पर जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें असम और देश का गौरव बताया है।

Spread the love

Drishyam 3
Entertainment

दृश्यम 3 के शो में बवाल, फिल्म शुरू होने में देरी पर भड़के दर्शक

Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3: द कन्क्लूजन की रिलीज के बीच बिहार के मुजफ्फरपुर से सिनेमा हॉल में हंगामे का मामला सामने आया है। शहर के मोतीझील इलाके में स्थित एक सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंचे दर्शक इंटरवल के बाद लंबे समय तक फिल्म दोबारा शुरू नहीं होने से नाराज हो […]

Spread the love
Read More
Entertainment

Review: ‘दुपहिया’ सीजन 2 में पेपर लीक और टावर का बवाल

 Mumbai: प्राइम वीडियो की कॉमेडी सीरीज ‘दुपहिया’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आई है। पहले सीजन में धड़कपुर गांव में बाइक चोरी ने ऐसा बवाल मचाया था कि पूरा गांव हलचल में आ गया था। अब सीजन 2 में कहानी पेपर लीक और मोबाइल टावर जैसे मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। खास बात यह […]

Spread the love
Read More
Kantara: A Legend – Chapter 1
Entertainment

‘कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ ने पूरा किया एक साल, होम्बले फिल्म्स ने मनाया जश्न

Kantara: A Legend – Chapter 1: होम्बले फिल्म्स की फिल्म ‘कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ ने अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म से जुड़े सफर को याद किया और दुनियाभर के दर्शकों का आभार जताया। प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म को भारतीय […]

Spread the love
Read More