हॉकी इंडिया ने ज्योति सिंह की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जूनियर महिला टीम की घोषणा

Untitled 8 copy 17

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शनिवार को ज्योति सिंह की अगुवाई में आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 23 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की। इस दौरे पर भारतीय जूनियर महिला टीम 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक कैनबरा के राष्ट्रीय हॉकी केंद्र में कुल पांच मैच खेलेगी। पहले तीन मैच ऑस्ट्रेलिया जूनियर महिला टीम के खिलाफ तथा बाद के दो मैच ऑस्ट्रेलिया की हॉकी वन लीग की क्लब टीम कैनबरा चिल के साथ होंगे। यह श्रृंखला दिसंबर में चिली के सैंटियागो में होने वाले एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2025 से पहले भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

टीम में देश भर के डिफेंडर, मिडफील्डर और फॉरवर्ड खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है, जिनका नेतृत्व उनकी कप्तान ज्योति सिंह करेंगी, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में FIH  हॉकी प्रो लीग के दौरान सीनियर टीम में जगह बनाई थी। गोलकीपिंग की ज़िम्मेदारी निधि और एंगिल हर्षा रानी मिंज को सौंपी गई है। डिफेंस में, टीम मनीषा, ज्योति सिंह (कप्तान), लालथंतलुआंगी, ममिता ओरम, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू और नंदनी पर निर्भर करेगी। मिडफील्ड में प्रियंका यादव, साक्षी राणा, खैदेम शिलेइमा चानू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धन, इशिका, सुनीता टोप्पो और अनीशा साहू जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल होंगी। वहीं, फॉरवर्ड लाइन में लालरिनपुई, निशा मिंज, पूर्णिमा यादव, सोनम, कनिका सिवाच और सुखवीर कौर शामिल हैं।

टीम चयन को लेकर भारतीय जूनियर महिला टीम के कोच तुषार खांडेकर ने कहा कि यह युवा खिलाड़ियों का एक प्रतिभाशाली समूह है जो प्रशिक्षण में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमने सभी विभागों में सही संतुलन बनाने की कोशिश की है, ऐसे खिलाड़ियों के साथ जो किसी भी परिस्थिति में ढल सकें। हालांकि वे युवा हैं, वे अपनी उम्र के हिसाब से काफी अनुभवी हैं और एक साथ बहुत अच्छा खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरा इस समूह के लिए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने और बहुमूल्य अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त करने का एक शानदार अवसर होगा।(वार्ता)

Spread the love

New Delhi
Sports

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, कबड्डी में ईरान को हरा जीता गोल्ड

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी […]

Spread the love
Read More
Tokai
Sports

भारत का कबड्डी में धमाका, थाईलैंड को 66-28 से हराया

Tokai: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को तोकाई सिटीजन जिमनैजियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को एकतरफा अंदाज में 66-28 से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में […]

Spread the love
Read More
Sports

WI के खिलाफ विराट का दबदबा, सचिन-रोहित टॉप-5 से बाहर

IND vs WI:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज शुरू होने से पहले नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों पर, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह आंकड़े भारत-वेस्टइंडीज मुकाबलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वेस्टइंडीज […]

Spread the love
Read More