पापुआ न्यू गिनी के स्वतंत्रता समारोह में शामिल हुए विदेश राज्यमंत्री

Untitled 5 copy 20

शाश्वत तिवारी

पोर्ट मोरेस्बी। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 16 सितंबर को पापुआ न्यू गिनी की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मंगलवार तड़के पोर्ट मोरेस्बी में संसद के पास इंडिपेंडेंस हिल पर आयोजित भव्य समारोह में शामिल होने से पहले मार्गेरिटा ने पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे से मुलाकात की और पीएम मोदी और भारत की जनता की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आपसी व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर भी उपयोगी चर्चा हुई।

राज्य मंत्री ने अपने इस दौरे के दौरान पापुआ न्यू गिनी के प्रमुख व्यवसायियों और यहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की। मार्गेरिटा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा पापुआ न्यू गिनी के प्रमुख व्यवसायियों, जिनमें देश के कपड़ा क्षेत्र के प्रमुख भारतीय उद्यमी भी शामिल थे, के साथ उपयोगी और रोचक चर्चा हुई। द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा पापुआ न्यू गिनी में हमारे जीवंत भारतीय परिवार के साथ एक भावपूर्ण शाम। 4,000 से ज़्यादा सदस्य, भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच एक जीवंत सेतु हैं, जो सांस्कृतिक, आर्थिक और सामुदायिक योगदान के माध्यम से हमारी साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

पापुआ न्यू गिनी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने आजादी दिवस पर शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था। हालांकि पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए और उनकी जगह राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। पापुआ न्यू गिनी प्रशांत क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण देश है और ग्लोबल साउथ (गरीब एवं विकासशील देश) में आता है। चूंकि भारत अब ग्लोबल साउथ की एक बुलंद आवाज बनकर उभरा है, इसलिए पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच मित्रता बढ़ी है। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार मई 2023 में पोर्ट मोरेस्बी में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच (फिपिक) के ऐतिहासिक तीसरे शिखर सम्मेलन के बाद राज्य मंत्री की यह यात्रा प्रशांत द्वीप देशों (PIC) के नेतृत्व के साथ हमारे जुड़ाव को जारी रखने का अवसर प्रदान करेगी।

Spread the love

New York
International

IBSA व ‘ग्लोबल साउथ’ संग भारत का साझा संकल्प

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता लगातार नए आयाम छू रही है। कैरिकॉम और फिपिक वार्ताओं के बाद, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक मंच पर ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं और एक मजबूत बहुपक्षीय व्यवस्था को रेखांकित करने वाली दो और […]

Spread the love
Read More
New York
International

कैरिकॉम, फिपिक बैठकों में भारत का कैरेबियाई-प्रशांत देशों संग सहयोग पर जोर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता निरंतर जारी है। इसी क्रम में  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की अध्यक्षता में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों ने कैरेबियाई और प्रशांत महासागरीय द्वीप देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय व […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More