नेपाल में अंतरिम सरकार का भारत ने किया स्वागत

Untitled 10 copy 6
  • जनता की भलाई के लिए साथ मिलकर काम करेंगे

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नई दिल्ली। नेपाल में पिछले दिनों हुई व्यापक हिंसा के बाद अब अंतरिम सरकार के रूप में सुशीला कार्की ने देश की कमान संभाल ली है। सुशीला कार्की के अंतरिम प्रधानमंत्री बनने पर भारत ने उन्हें बधाई दी और दोनों देशों के बीच शांति और स्थिरता बनाए रखने की उम्मीद जताई। भारत ने कहा कि वे दोनों देशों की जनता की भलाई के लिए एक साथ मिलकर काम करते रहेंगे। दरअसल, युवाओं के विरोध प्रदर्शन करने के बाद नेपाल के तत्कालिक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा, जिसके बाद नेपाल की जनता ने अपने अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में सुशीला कार्की को चुना। भारत ने सुशीला कार्की के नेतृत्व में बनी नेपाल की अंतरिम सरकार का स्वागत किया है।

भारत की तरफ से कहा गया, ‘हम नेपाल में सुशीला कार्की के नेतृत्व में नई अंतरिम सरकार के गठन का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि इससे शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। इसके आगे कहा गया कि नेपाल भारत का सबसे नजदीकी पड़ोसी है और लंबे समय से भारत के विकास का साझेदार भी रहा है। दोनों देश जनता की भलाई और तरक्की के लिए नेपाल के साथ मिलकर काम करतो रहेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौड़ेल ने सुशीला कार्की को शपथ दिलाई। ये शपथ एक औपचारिक समारोह में दिलाई गई। शपथ लेने के बाद अब सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनने के साथ-साथ देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भी बन गई हैं।

गौरतलब है कि  नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन और बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर युवाओं ने सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कई युवाओं की जान चली गई। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने पूर्व प्रधानमंत्रियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। साथ ही प्रदर्शन इतना उग्र था कि युवाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल की पत्नी को जिंदा जला दिया। इतना ही नहीं, देश के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देकर काठमांडू से भागना पड़ा, जिसके बाद युवाओं ने सुशीला कार्की को देश की सत्ता सौंपने पर सहमति जताई और कार्की देश की अंतरिम प्रधानमंत्री बन गईं।

Spread the love

Education National

बच्चों की सुरक्षा के लिए नई पहल, ‘खुली बात’ AI चैटबॉट करेगा पैरेंट्स की मदद

AI WhatsApp Chatbot : बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और माता-पिता व देखभाल करने वालों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मिसिंग लिंक ट्रस्ट (MLT) ने एक नई पहल शुरू की है। संस्था ने Capgemini India के सहयोग से ‘खुली बात’ नाम से AI आधारित WhatsApp चैटबॉट लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य […]

Spread the love
Read More
homeslider International

ट्रंप पर गोली चलाने वाले क्रूक्स का चौंकाने वाला सच

Thomas Matthew Crooks: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और 2024 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप पर 13 जुलाई 2024 को जानलेवा हमला करने वाले 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स को लेकर FBI के हाल ही में जारी इंटरव्यू दस्तावेजों में कई नई जानकारियां सामने आई हैं। क्रूक्स ने पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के […]

Spread the love
Read More
Education National

गरीबी को हराकर पांच भाई-बहनों ने क्रैक किया NEET

Kandhamal: ओडिशा के कंधमाल जिले के दारिंगबाड़ी ब्लॉक के सिकबाड़ी गांव से सामने आई एक कहानी संघर्ष, त्याग और शिक्षा की ताकत की मिसाल बन गई है। आर्थिक तंगी, जर्जर घर और दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष के बावजूद एक आदिवासी परिवार ने अपने बच्चों की पढ़ाई का सपना टूटने नहीं दिया। आज […]

Spread the love
Read More