शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर छात्रा पर हमला, आरोपित युवक पर केस दर्ज

FIR

मुरादाबाद। थाना मझोला क्षेत्र निवासी युवक पर एक छात्रा से कॉलेज आने-जाने के दौरान छेड़छाड़ करने, पीछा करने और शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर हमला कर देने का मामला सामने आया है। इसमें छात्रा के पिता के चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मझेाला क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा के मुताबिक, कॉलेज आने-जाने के दौरान एक युवक पीछा करके परेशान करता था। इसको लेकर पुलिस में की गई शिकायत के बाद युवक ने माफी मांग ली थी।

लेकिन इसके बाद भी उसकी हरकतें नहीं रुकीं। आरोप है कि बीती सात सितंबर की शाम आरोपित उसके घर पर आ गया और गाली-गलौज करने लगा। युवक ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया। धमकी दी कि, फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। जानकारी पाकर छात्रा का भाई और पिता बाहर आ गए। इस दौरान उसने हमला कर दिया, जिससे छात्रा के पिता को चोट आई हैं। थाना मझोला प्रभारी निरीक्षक मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More