नेपाल पोखरा में गेंजी आंदोलन तेज, प्रशासन ने शहीद चौक क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया

Untitled 10 copy 2
  • भारतीय सीमा से सटे भैरहवा और बुटवल कस्बे में भी लगा कर्फ्यू, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
  • काठमांडू में नौ प्रदर्शनकारियों की मौत सैकड़ों घायल,बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

पोखरा। नेपाल में गेंजी आंदोलन के बढ़ते तनाव और हिंसक घटनाओं के बीच स्थानीय प्रशासन ने पोखरा में कर्फ्यू लागू कर दिया है। प्रमुख जिलाधिकारी रुद्र देवी शर्मा ने यह आदेश जारी किया है, जो सोमवार से प्रभावी रहेगा। प्रशासन के अनुसार कर्फ्यू शहीद चौक और उसके आसपास के इलाकों में लागू किया गया है। आदेश के दायरे में पूर्व में वाई चौक, पश्चिम में फिस्टेल चौक, उत्तर में भू-राजस्व कार्यालय और दक्षिण में राष्ट्र बैंक चौक तक का क्षेत्र शामिल है। कर्फ्यू के दौरान बिना अनुमति किसी भी तरह की भीड़, सभा या आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

गौरतलब है कि सोमवार को हुए गेंजी आंदोलन के प्रदर्शन के दौरान स्थिति बेकाबू हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर तोड़फोड़ की, जिसके बाद हालात नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात करना पड़ा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। वहीं भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के भैरहवा और बुटवल कस्बे में भी प्रमुख जिलाधिकारी डॉ. टोकराज पांडेय ने कर्फ्यू का आदेश दे दिया है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को चौकस रहने को कहा गया है। उधर काठमांडू में पुलिस की गोलीबारी में अब  नौ प्रदर्शनकारियों के मरने और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। मृतकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है।

Spread the love

education crisis in sudan
International

यूएन में भारत का सुझावः सूडान की शिक्षा के लिए अपनाएं ‘दीक्षा’ मॉडल

शाश्वत तिवारी education crisis in sudan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक उच्च स्तरीय ‘एरिया फ़ॉर्मूला बैठक’ में भारत ने सूडान में शिक्षा के संकट को लेकर बेहद मजबूत और व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है। ‘सूडान में शिक्षा की सुरक्षा: शांति, रिकवरी और स्थिरता में निवेश’ विषय पर आयोजित इस विशेष बैठक में […]

Spread the love
Read More
British Navy drone
International

ब्रिटिश नेवी के ड्रोन में चीनी कैमरों का कनेक्शन! डेटा लीक की आशंका से मचा हड़कंप

British Navy drone :   ब्रिटेन की रॉयल नेवी के निगरानी ड्रोन को लेकर सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। एक जांच के दौरान K3 स्काउट ड्रोन में इस्तेमाल किए गए कुछ थर्ड-पार्टी कैमरों का चीन से जुड़ा कनेक्शन सामने आने की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन कैमरों से चीन स्थित […]

Spread the love
Read More
Saudi Arabia
Crime News International

सऊदी अरब में आग का कहर, सोफा फैक्ट्री में 16 बांग्लादेशी मजदूरों की मौत

रियाद में सोफा फैक्ट्री बनी आग का गोला Saudi Arabia sofa factory fire: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक दर्दनाक हादसे में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई। रियाद के मूसा सनैया इलाके में स्थित एक सोफा फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई मजदूर […]

Spread the love
Read More