पाँच साल का अंश अग्रहरी 36 घंटे से लापता

Capture 2
  • NDRFऔर SSB की टीमें तलाश में जुटीं,अभी नहीं मिला सुराग
  • घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/ महराजगंज। महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के कजरी मुसहर टोले से एक पाँच वर्षीय बच्चे की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। अंश अग्रहरी नाम का बच्चा रविवार सुबह नौ बजे से लापता है। वह अपने घर के पास मोबाइल लेकर खेल रहा था। अंश 10 तारीख को अपनी मां के साथ नाना के घर कजरी मुसहर टोले आया था। बच्चे की गुमशुदगी के 36 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सोमवार को NDRF की टीम ने पोखरी में तलाशी अभियान चलाया। SSB  की 66 वीं वाहिनी ने डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे गांव की तलाशी ली। महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना दोपहर तीन बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। अभी तक बच्चे के लापता होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। खोजबीन का काम जारी है।

Spread the love

Ayodhya Donation Controversy
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या दान विवाद पर लखनऊ के व्यापारियों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग : ललित

Ayodhya Donation Controversy प्रदीप सिन्हा ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग राम मंदिर दान विवाद पर पतंजलि यादव की टिप्पणी विजय श्रीवास्तव अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे और दान में कथित गड़बड़ी को लेकर चल रही जांच के बीच लखनऊ के व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी […]

Spread the love
Read More
Acharya Chanakya
Analysis homeslider Uttar Pradesh

हादसों का मंज़र व्यवस्था की लापरवाही 

Acharya Chanakya आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले एक शाश्वत सत्य कहा था कि बुद्धिमान शासक वही है जो आने वाले संकट को पहले से भांप ले और उसके निराकरण का उपाय करे। लेकिन आज के ‘लोकतंत्र’ में जब हम लखनऊ की उस तीन मंजिला इमारत को ‘लाक्षागृह’ बनते देखते हैं, जहां 15 मासूम चिराग एक […]

Spread the love
Read More
Dhirendra Shastri
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जकार्ता में गरजे धीरेंद्र शास्त्री, राम मंदिर विवाद को बताया ‘आस्था की लूट’…आरोपियों पर साधा निशाना

Dhirendra Shastri अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान और चढ़ावे में कथित गबन के मामले ने देश-विदेश में हलचल मचा दी है। इसी विवाद के बीच इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हनुमंत कथा कर रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को “श्रद्धा की चोरी” बताते […]

Spread the love
Read More