चंदौली: सैयद राजा क्षेत्र में घर में धावा बोल कर बदमाशों ने महिला को मारी गोली

gun
  • गोलियों की गूंज से इलाके में फैली सनसनी
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में कराया भर्ती, हालत खतरे से बाहर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे के चंदौली जिले में बेख़ौफ़ बदमाशों ने जिले के सुरक्षा इंतजामों को तार-तार कर रखा है। शुक्रवार देर रात असलहों से लैस बदमाशों ने एक घर धावा बोल दिया। घर में मौजूद महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर महिला को गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घरवालों की मदद से घायल महिला को अस्पताल भिजवाया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक चंदौली जिले के सैयद राजा थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नं दस में रहने वाले सफी उल्ला परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है शुक्रवार देर रात असलहों से लैस बेखौफ बदमाशों ने सफी उल्ला के घर धावा बोल दिया। यह माजरा देख घर में मौजूद उनकी 38 वर्षीय पत्नी दिलकश ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर लेते हुए गोली मार दी। बताया जा रहा है कि गोली कंधे पर लगते ही वह लहुलुहान होकर गिर पड़ी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घरवालों की मदद से घायल महिला को अस्पताल भिजवाया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार सफी उल्ला मुंबई में नौकरी करते और घर में उनकी पत्नी दिलकश, बेटे व बेटियां रहती हैं। पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर सैयद राजा बीपी पांडेय के मुताबिक घर में घुसे बदमाशों का मकसद क्या था, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है और पुलिस बदमाशों को पकड़ने के पुलिस की टीमें लगा दी गई है।

Spread the love

Business homeslider Uttar Pradesh

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, 60 पैसे बढ़े दाम; ‘अनाथ एवं विधवा सेस’ लागू

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, सरकार ने लगाया ‘अनाथ एवं विधवा सेस’; जानें नई कीमत Petrol and diesel prices hiked in Himachal : हिमाचल प्रदेश में वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल के लिए अब पहले की तुलना में थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल Road accident in Telangana : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। सतवार के पास तेज रफ्तार टैंकर ने मजदूरों से भरे एक ऑटो […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

डोनाल्ड ट्रंप की जान को था खतरा! तुर्की में अचानक बदला गया विमान

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा, बोले- हां, मेरी जान को खतरा था, इसलिए तुर्की में बदला गया विमान Threat to Donald Trump’s life : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की में एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में शामिल होने के दौरान विमान बदले जाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ट्रंप ने पुष्टि की है कि […]

Spread the love
Read More