शर्मनाक : महीनों से सौतेला पिता लूटता रहा बेटियों की अस्मत

rape 1
  • पत्नी की मिलीभगत से नशे में धुत होकर करता रहा दुराचार
  • पुलिस ने हैवान पिता को लिया हिरासत में, मां फरार
  • एक अधिवक्ता की मदद से दर्ज हुआ मुकदमा
  • गोमतीनगर क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र में एक परिवार की बेटियां पिछले कुछ दिनों से अपने घर के भीतर नरक भोग रहीं थीं। जिस पिता को वह पापा – पापा कह कर पुकारतीं थीं वह दरिंदगी की हर हद पार कर गया। इस घिनौने कृत्य में मां का अहम रोल रहा। वह पति के करतूत को छिपाती रही। शुक्रवार को किसी तरह दरिंदे पिता और बेरहम मां के चंगुल से निकल कर बाहर आईं और उन्होंने ने आपबीती एक अधिवक्ता को बताया। अधिवक्ता ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए गोमतीनगर थाने में वहशी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तब जाकर इस सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने आनन-फानन में पीड़ित लड़कियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है , जबकि मां फरार हो गई।

बताया जा रहा है कि पुलिस उसकी बेरहम कलयुगी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। बताते चलें कि मामला गोमतीनगर क्षेत्र का है, जहां एक मिथुन नाम का शख्स अपनी पत्नी के सहयोग से सौतेली बेटियों को नशे में चूर होकर पिछले कुछ दिनों से हवश का शिकार बना रहा था। बेबस लड़कियों ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उनके द्वारा विरोध करने पर सौतेला पिता और उसकी मां ने उन्हें न सिर्फ डराया – धमकाया बल्कि जान से मारने की धमकी तक दे डाली। खास बात यह है कि इस मामले में लड़कियों की मां का सहयोग रहा, जिससे बेखौफ हैवान नशे में धुत होकर उनकी अस्मत पर डाका डालता रहा। कुछ दिनों से अपने ही घर में नरक भोग रहीं लड़कियों की मदद के लिए एक अधिवक्ता आगे आए, तब जाकर हैवान पिता का घिनौना करतूत उजागर हुआ। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद तिवारी के मुताबिक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More