भाषा की पाठशाला : संसद् और परिषद् में अंतर

images 18

संस्कृत का शुद्ध शब्द संसद् है, जिसे हिन्दी में तद्भव रूप में ‘संसद’ भी लिखा जाता है। संसद् शब्द का अर्थ है– जहाँ सभी साथ-साथ बैठते हैं। [सम् + सद् = संसद् ]

‘सम्’ का अर्थ है, बराबर और ‘सद्’ का अर्थ है, बैठना, आसीन होना या वास करना। हम जानते हैं कि संसद् वह स्थान है, जहाँ हमारे सभी नीति-निर्धारक साथ-साथ बैठते हैं और देश हित में निर्णय(निर् + नय = निर्णय) लेते हैं। जो संसद् में बैठते हैं, वे सांसद, संसद्-सदस्य अथवा ‘संसत्सदस्य’ कहलाते हैं। ध्यातव्य है कि संसद सदस्य, संसद-सदस्य आदि शब्दानुशासन की दृष्टि से अशुद्ध हैं।

परिषद् : संस्कृत के अनुसार शुद्ध शब्द परिषद् है, जिसे हिंदी में तद्भव के रूप में परिषद भी लिखा जाता है। परिषद् शब्द का अर्थ है– विशेष रूप से बैठना। ‘परि’ उपसर्ग का एक अर्थ ‘विशेष’ होता है और ‘सद्’ का अर्थ– बैठना। इस आधार पर ‘परिषद्’ का अर्थ ‘विशेष लोगों के बैठने की जगह’ है। ‘विधानपरिषद्’ का अर्थ है– विधान बनाने के लिए परिषद् । भारत के कई प्रदेशों में विधान बनाने के लिए ‘विधानपरिषद्’ होता है। यह ऊपरी सदन होता है और इसमें विभिन्न क्षेत्रों के चुने हुए लोग जाते हैं और ‘पार्षद’ कहलाते हैं।

विशेष : जानना चाहिए कि संसद् की बैठक नहीं होती; संसद् का ‘अधिवेशन’ होता है। अधिवेशन और बैठक में एक अंतर यह है कि अधिवेशन बृहद् स्तर पर होता है, जो कई दिनों तक चलता है और जिसमें अधिक लोग प्रतिभाग करते हैं; जबकि बैठक सीमित स्तर पर कुछ समय (घण्टों या मिनटों) का जमावड़ा होता है, जिसमें कम संख्या में लोग भाग लेते हैं।

39a246e6 652d 4f1b a64e 84866e10c7a2
Litreture

ब्रह्मऋषि विश्वामित्र : त्रिवेणी कला संगम में भव्य नाट्य मंचन

नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों की गहराई को रंगमंच के माध्यम से प्रस्तुत करने की दिशा में आर्ट्स न्यू वे ऑर्गेनाइजेशन एक भव्य नाट्य प्रस्तुति ‘ब्रह्मऋषि विश्वामित्र’ लेकर आ रहा है।दिल्ली के प्रतिष्ठित त्रिवेणी कला संगम के ओपन थिएटर में आयोजित यह नाटक एक ऐसे असाधारण चरित्र की कथा है, जिसने राजसी […]

Read More
Untitled 7 copy 11
Analysis Central UP Litreture Politics

तिरछी नज़र: तवायफ़ी सीजफायर, नमाज़ बख्शवाने निकली थी, रोज़े गले पड़े

(एक लघुकथा बकलम मीर मुंशी जी) लखनऊ में नवाब नसीरुद्दीन हैदर का ज़माना चल रहा था। तवायफ़ी, कबूतरबाज़ी, मुर्ग़बाज़ी आदि अपनी चरम पे थी। लखनऊ की हवा में एक अज़ब सी रवानगी थी। इन्ही दिनों लखनऊ में दो रईस नवाब सलमान अली और नवाब शाहरुख ख़ान के बड़े चर्चे थे। दोनों ही बड़े रईस शौकीन […]

Read More
Untitled 3 copy
homeslider Litreture

लाईलाज बीमारी: बेरोजगारी पर करारा प्रहार

बदलते समय के साथ जहां एक ओर विकास और समृद्धि के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी और आर्थिक असमानता समाज के बड़े हिस्से के लिए एक गंभीर संकट बनती जा रही है। प्रस्तुत रचना इसी विडंबना को उजागर करती है-जहां कुछ वर्ग ऐश्वर्य में डूबा है, वहीं गरीब तबका रोटी और […]

Read More