लाईलाज बीमारी: बेरोजगारी पर करारा प्रहार

Untitled 3 copy
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

बदलते समय के साथ जहां एक ओर विकास और समृद्धि के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी और आर्थिक असमानता समाज के बड़े हिस्से के लिए एक गंभीर संकट बनती जा रही है। प्रस्तुत रचना इसी विडंबना को उजागर करती है-जहां कुछ वर्ग ऐश्वर्य में डूबा है, वहीं गरीब तबका रोटी और रोजगार के लिए जूझ रहा है।

संवेदनाओं से भरी पंक्तियां

बासंती मन बासंती तन, पतझड़ में भी खिले सुमन,

कहीं मृत्यु का गरल कंठ है, कहीं जन्म का बाल रुदन।

अग-जग के हे नाथ! बताओ इतना परिवर्तन क्यों है,

कहीं अमीर करोड़ों खेलें, कहीं भूख से बेहाल तन है।

ये भी पढ़ें

सत्ता, संगठन और सोनिया, कांग्रेस में सोनिया की भूमिका

बेरोजगारी की मार

इतना कठिन हुआ जीवन, जिसके पास न खेती-व्यापार,

नहीं नौकरी मिली कहीं, नेता कहते—“विकास अपार”।

रोटी को जो तरस रहे, क्या उनके बच्चे पढ़ पाएंगे?

आयुष्मान, आवास की योजनाएं क्या उन तक पहुंच पाएंगे?

ये भी पढ़ें

आज मनाई जा रही है शिव दमनक चतुर्दशी, जानें महत्व और पूजा विधि

समाज की सच्चाई

चाहे सवर्ण हों या वंचित, धर्मों में बंटे या एक समान,

इंसानियत का माहौल क्या सबको मिलेगा इस देश महान?

जिनके पास नहीं है कुछ भी, क्या वे वोट दे पाएंगे?

क्या लोकतंत्र में उनकी आवाज़ सुनी जा पाएगी?

अंदर की पीड़ा

भले तन पर वस्त्र सजे हों, मन उनका रोता है,

भविष्य की अनिश्चितता में हर दिन वह खोता है।

किसकी बात मानें, किसका साथ निभाएं,

भाषणों की चमक खाएं या पेट की आग बुझाएं?

ये भी पढ़ें

संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार: 10 लाख हिंदू बेटियों का सौदागर?

विकास बनाम वास्तविकता

नेता करते बड़े-बड़े वादे, देशभक्ति की बातें,

पर जिनके पास रोजगार नहीं, वे कैसे दिन काटें?

सड़कें बनें, उद्योग लगें—यह सब अपनी जगह सही,

पर जब रोटी ही न मिले, तो विकास अधूरा ही सही।

Chennai
homeslider Weather

बंगाल की खाड़ी में तूफान का खतरा, चेन्नई समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

Chennai: बंगाल की खाड़ी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। समुद्र में बन रहा गहरा दबाव चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई जिलों के लिए बारिश […]

Read More
Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, बनेंगे तरक्की के रास्ते

Horoscope नौकरी-व्यापार में होगा फायदा, इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम मेष : आज के दिन तनाव व चिंता की कुछ घटनाएं हो सकती हैं लेकिन मन शांत रखकर समस्याओं से पार पा लेंगे। प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से […]

Read More
Advocate
Central UP homeslider

सत्य निष्ठा, न्याय के प्रति समर्पण है वकालत बैंड : उपाध्याय

Advocate दिव्यांशी और चैतन्य की बैंड सेरेमनी का हुआ भव्य आयोजन लखनऊ। वकालत का यह बैंड केवल व्यावसायिक पहचान नहीं बल्कि सत्य निष्ठा, न्याय के प्रति समर्पण और पीड़ित की आवाज बनने के संकल्प का प्रतीक है। यह बात वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने जूनियर अधिवक्ताओं की बैंड सेरेमनी समारोह में कही। इससे पूर्व […]

Read More