पुलिस कमिश्नरेट में भी अपराधों पर नहीं है खाकी का अंकुश

  • लुटेरे, डकैत तो दूर मकानों में चोरी करने वाले भी बने चुनौती

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। लुटेरे, डकैत ही नहीं बेखौफ चोर वारदात पर वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बंद मकानों में चोरी की घटनाएं आम हो गई है। कमिश्नरेट में खाकी के खौफ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बेखौफ बदमाशों ने नए साल के शुरुआती दौर से लेकर 10 फरवरी 2025 के बीच जिस से दर्जन भर बंद मकानों का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया इससे साफ है कि पुलिस का डर बदमाशों में नहीं है। यही नहीं बदमाशों ने मड़ियांव, इंदिरानगर व सरोजनीनगर क्षेत्र में लाखों की चोरी कर दुस्साहस का परिचय दिया।

गौर करें तो पुलिस कमिश्नरेट लागू होने से पहले राजधानी लखनऊ में लोगों की सुरक्षा के लिए SSP के पद पर एक IPS अफसर की तैनाती की जाती थी। उसके अधीनस्थ छह हजार से लेकर सात हजार पुलिसकर्मी तैनात रहते थे। अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने एवं लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर लखनऊ में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की गई। बताते चलें कि एडीजी रैंक के पुलिस अफसर को पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात करने के साथ IPS अधिकारियों की लंबी फौज है। हर जोन में डीसीपी के पद पर आईपीएस अधिकारी तैनात हैं।

इसके अलावा ADCP  की कुर्सी पर भी कई आईपीएस अफसर तैनात हैं। कड़वा सच यह है कि इतने IPS अधिकारियों की तैनाती के बावजूद राजधानी लखनऊ में हत्या, लूट, डकैती ही बेखौफ चोरों का आतंक है। बीते वर्षों की बात तो दूर नए साल यानी वर्ष 2025 में जनवरी व फरवरी माह में जिस तरह से बेखौफ चोरों ने करीब दो दर्जन से अधिक बंद मकानों का ताला तोड़कर लोगों की गाढ़ी कमाई बटोर ले उड़े इससे साफ है कि अब बदमाशों के भीतर पुलिस का खौफ नहीं रह गया है।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More
Uttar Pradesh

जनता ने राजनीतिक कचरा हटाया तो नौ वर्षों में स्वच्छ हुआ उत्तर प्रदेश: CM योगी

CM बोले- प्रदेश में 2017 के पहले सत्ताधारी दलों को पसंद था अंधेरा, रोशनी देने की नहीं थी सोच CM हम सूर्य के उपासक और सूर्यवंशी श्रीराम के अनुज लक्ष्मणजी के नाम पर लक्ष्मणपुरी में सभ्यता व विकास को आगे बढ़ा रहे: सीएम नवनिर्माण के 9 वर्षों में हमारा लखनऊ स्वच्छता रैंकिंग में देश के […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

वंदे भारत के खाने पर सवाल: खाना खाते ही महिला के सूज गए होठ, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर खानपान की गुणवत्ता को लेकर विवादों में घिर गई है। वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उन्हें तेज एलर्जी हो गई। महिला के अनुसार, खाना खाने […]

Read More