तुर्की के स्की रिसॉर्ट के होटल में आग लगने से 76 लोगों की मौत

बोलू/तुर्की। उत्तर-पश्चिमी तुर्की के एक स्की रिसॉर्ट होटल में मंगलवार की सुबह आग लगने से 66 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी ने मंगलवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। अनादोलु एजेंसी के अनुसार, बोलू के गवर्नर अब्दुलअज़ीज़ आयदीन ने कहा कि आग होटल के एक रेस्तरां में मंगलवार सुबह 5-57 बजे पर लगी और तेजी से पूरी इमारत में फैल गई।

पड़ोसी शहरों से आपातकालीन टीमें, जिनमें अग्निशामक, आपदा प्रतिक्रिया इकाइयां और हेलीकॉप्टरों द्वारा समर्थित चिकित्सा टीमें शामिल थीं, को घटनास्थल पर भेजा गया और लगभग 230 मेहमानों को होटल से निकाला गया। दिन भर आग बुझाने का काम जारी था। न्याय मंत्री यिलमाज़ टुनक ने कहा कि अधिकारियों ने घटना के संबंध में एक न्यायिक आयोग का गठन किया है। (वार्ता)

International

नवलपरासी निर्वाचन क्षेत्र संख्या–एक…जीत को दोहराने की कोशिश में उद्योगपति विनोद कुमार चौधरी

साख बचाने की दौड़ में हृदयेश त्रिपाठी, बाजी मारने के दांव में लगे हैं विक्रम खनाल चतुष्कोणीय मुकाबला फंसे दिग्गज राजनेता उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू/नवलपरासी। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के पश्चिम नवलपरासी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 से प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन–2079 में नेपाली कांग्रेस से निर्वाचित उद्योगपति विनोद कुमार चौधरी एक बार फिर सांसद […]

Read More
homeslider International

भारत-चीन के बीच व्यापार और हवाई सेवा समझौते पर चर्चा

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत और चीन ने द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करते हुए व्यापारिक चिंताओं के समाधान और सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता बनाए रखने पर महत्वपूर्ण चर्चा की है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी और चीन के उप विदेश मंत्री मा झाओक्सू ने यहां 10 फरवरी को संबंधों को स्थिर करने के अलावा हवाई सेवा […]

Read More
Economy International

भारत-ब्रिटेन के बीच सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा समझौता, प्रवासी कामगारों को होगा लाभ

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच सामाजिक सुरक्षा योगदान से जुड़े एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी और भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरन सीबी ओबीई ने यहां समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे दोनों देशों के प्रवासी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। विदेश मंत्रालय के […]

Read More