Breaking News : खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ का टीजर आउट, अभिनेता दिखें हार्डकोर एक्शन

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘डंस’ का टीजर आज मेकर ने जारी कर दिया है। फिल्म के टीजर में खेसारी लाल यादव हार्डकोर एक्शन में दिख रहें हैं, जो दिल को दहला देने वाला है। फिल्म के टीजर की शुरुआत में दिखाया गया है कि कुछ गुंडे एक गांव में हमला करते हैं और देखते ही देखते गांव में लाशों का ढेर लग जाता है। एक मासूस बच्चे की चीख सुनाई देती है। तभी एक भाला हवा में लहराता हुआ दिखता है और एक गुंडे के पेट के आर पार हो जाता है। तभी खेसारी लाल यादव की जबरदस्त एंट्री होती है। गुंडे उनकी ओर तेजी से बढ़ते हैं और खेसारी लाल यादव उनका गुंडों का सर्वनाश कर रहे हैं। फिल्म का टीजर देखने से लगता है कि खेसारी लाल यादव के करियर की यह जबरदस्त फिल्म होने वाली है।

फिल्म के टीजर की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। खेसारी लाल के फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता की कोशिश यही रहती हैं कि अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन करें। फिल्म के बारे में बात करते हुए खेसारी लाल यादव कहते हैं, ‘हमारी कोशिश हमेशा रहीं कि अपने दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आए। जिस तरह से दर्शकों ने मेरी हर फिल्म को प्यार दिया है। मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म को भी दर्शक उतना ही प्यार देंगे। इस फिल्म में दर्शकों को काफी कुछ नया दिखने वाला है।

बता दें कि यह  एक हार्डकोर एक्शन के साथ-साथ जबरदस्त म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है। इस फिल्म में दर्शकों को बेहतरीन एक्शन के साथ-साथ ओरिजनल स्टंट भी देखने को मिलेगा। यह फिल्म सात फरवरी 2025 को पूरे भारत में एक साथ प्रदर्शित होगी। फिल्म का ‘डंस’ का डायरेक्शन धीरज ठाकुर ने किया है। स्निप कॉर्पोरेशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्माण सुधीर सिंह किया है। निर्माता सुधीर सिंह इसके पहले ‘दूल्हा मिलल दिलदार’ सहित कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। फिल्म के छायाकार सरवनन नटराजन और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा हिंदी सिनेमा के चर्चित कलाकार शाहवर अली, समर्थ चतुर्वेदी, पप्पू यादव, देव सिंह, महेश आचार्य, विजया लक्ष्मी, स्वेता नवल, जे नीलम, प्रेम दुबे, जेपी सिंह, गौरी शंकर, प्रकास जैस, माही खान और आर्यन बाबू की प्रमुख भूमिकाएं हैं।

Entertainment

रिलीज से पहले ही छाया ‘ओ’रोमियो’, करोड़ों की कमाई ने सभी को किया हैरान

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ’रोमियो’ ने सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। 13 फरवरी 2026 को रिलीज होने जा रही इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही माहौल बना दिया था, […]

Read More
Entertainment homeslider

कपूर परिवार की संपत्ति पर छिड़ी जंग, दिल्ली हाईकोर्ट बोला– यह विवाद नहीं

नई दिल्ली। मशहूर कपूर परिवार की संपत्ति को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही कानूनी लड़ाई एक बार फिर सुर्खियों में है। कारोबारी संजय कपूर की निजी संपत्ति को लेकर उनकी मां रानी कपूर, पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर (अपने दो बच्चों के माध्यम से) और तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर आमने-सामने हैं। हाईकोर्ट ने इस […]

Read More
Entertainment

क्या प्रकाश राज ने बीच में छोड़ दी ‘स्पिरिट’? अफवाहों पर एक्टर ने खुद तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर यह फिल्म पहले से ही अपने इंटेंस कंटेंट और दमदार कास्ट के कारण चर्चा में है। लेकिन हाल ही में फिल्म को लेकर एक नई अफवाह ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। कहा जाने […]

Read More