किस राशि के लोग बन सकते हैं परफेक्ट पार्टनर और किससे बिगड़ सकता है रिश्ता

  • विपरीत या शत्रु राशि के साथ शादी करने से वैवाहिक जीवन बन सकता है क्लेश
  • मीन राशि के लिए मेष और वृश्चिक राशि के पार्टनर होते हैं बेहतर
  • वृष, कन्या व मकर के लिए मिथुन, तुला व कुंभ राशि वाले होते हैं शत्रु

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

ज्योतिष के अनुसार, विपरीत या शत्रु राशि के जातक से विवाह होने पर दांपत्य जीवन में मदभेद होते हैं, इसलिए ज्योतिष राशियों के मिलान पर जोर देते हैं, जिससे कि जीवनसाथी एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक रहें और सुखमय वैवाहिक जीवन व्यतीत करें।

शादी-विवाह को लेकर बड़े-बुजुर्गों से हम अक्सर ये सुनते आए हैं कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं और इन्हें धरती पर मिलना होता है। साथ ही जिस व्यक्ति के साथ आपका विवाह होता है, उससे आपका रिश्ता केवल इस जन्म नहीं, बल्कि अगले सात जन्मों के लिए बंध जाता है। लेकिन, कई बार ऐसा होता है वैवाहिक जीवन में इतने मदभेद और कड़वाहट आ जाते हैं कि रिश्ता इस जन्म में भी नहीं टिक पाता, इसलिए ज्योतिष हमेशा ही जीवनसाथी के लिए राशियों के मिलान पर जोर देते हैं। फिर चाहे वह लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज। यदि आपने शत्रु या विपरीत राशि के जातक से शादी कर ली तो आपका वैवाहिक जीवन बर्बाद हो सकता है।

किसके लिए कौन सी राशि है परफेक्ट

मेष- मेष राशि के जातकों के तुला राशि के जीवनसाथी सबसे परफेक्ट होते हैं।

वृष- इनके लिए वृश्चिक राशि सबसे लकी मानी जाती है।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को वृष, तुला और सिंह राशि का पार्टनर चुनना चाहिए।

कर्क- ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लिए सिंह, मेष और धनु राशि के जीवनसाथी बेस्ट होते हैं।

सिंह- सिंह राशि के जातक यदि कर्क, मेष, वृश्चिक, धनु और मीन राशि को पार्टनर बनाते हैं इसका वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण होता है।

कन्या- कन्या राशि के लिए वृष राशि के पार्टनर सबसे अच्छे होते है। दोनों राशियों के बीच खूब सामंज्य होता है।

तुला- इस राशि के लिए जातकों के लिए मेष, मिथुन, कन्‍या और मकर राशि के पार्टनर लकी होते हैं।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन वृष, धनु और मीन राशि के पार्टनर के साथ सफल होता है।

धनु- सिंह और मेष राशि के पार्टनर धनु राशि के लिए बेहतर साबित होते हैं।

मकर– मकर राशि के लिए कर्क, तुला और वृष राशि के जीवनसाथी सबसे अच्छे होते हैं।

कुंभ- सिंह और वृष राशि के पार्टनर कुंभ राश के जातकों के लिए बेस्‍ट साबित होते हैं।

मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए मेष और वृश्चिक राशि के पार्टनर बेहतर होते हैं।

जानें किस राशि से हो सकती है आपकी शत्रुता

मेष, सिंह व धनु राशि- मेष, सिंह व धनु राशियों के कर्क, वृश्चिक और मीन राशियों से शत्रुता रहती है. ये अगर जीवनसाथी बन जाए तो जीवनभर एक दूसरे से असंतुष्ट रहते हैं।

वृष, कन्या व मकर राशि- इस राशि के जातकों की मिथुन, तुला व कुंभ वालों के साथ शत्रुता रहती है।

मिथुन, तुला व कुंभ राशि- ये राशियां सभी के साथ मित्रता निभा सकती है लेकिन वृष, कन्या व मकर राशि वालों के साथ इनकी खूब शत्रुता होती है।

कर्क, वृश्चिक व मीन राशि- इन राशियों का मेष, सिंह व धनु राशि वालों जातकों से शत्रुता रहती है।

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर मो. 9116089175 पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

homeslider Religion

बत्तीसी पूर्णिमा व्रत: सुख-समृद्धि और मोक्ष का दुर्लभ अवसर

राजेन्द्र गुप्ता मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा सनातन धर्म में सर्वोत्तम पूर्णिमा मानी जाती है। भगवान श्रीकृष्ण ने भगवद्गीता में स्वयं कहा है – “मासानां मार्गशीर्षोऽहम्”। इसी पावन तिथि से शुरू होने वाला 32 पूर्णिमाओं का अनुष्ठान “बत्तीसी पूर्णिमा व्रत” कहलाता है। इस वर्ष यह शुभारंभ 4 दिसंबर 2025 को हो रहा है। बत्तीसी पूर्णिमा व्रत […]

Read More
homeslider Religion

पिशाचमोचन श्राद्ध: प्रेतयोनि से मुक्ति का पावन अवसर

राजेन्द्र गुप्ता हिंदू धर्म में पितरों की शांति और उनकी सद्गति के लिए कई विशेष श्राद्ध तिथियाँ निर्धारित हैं। इन्हीं में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि है पिशाचमोचन श्राद्ध। यह श्राद्ध मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। वर्ष 2025 में यह पवित्र तिथि 3 दिसंबर, बुधवार को है। खास तौर […]

Read More
homeslider Religion

मत्स्य द्वादशी आज है जानिए पूजा विधि और शुभ तिथि व महत्व

राजेन्द्र गुप्ता मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष के द्वादशी को मनाया जाने वाला यह मत्स्य द्वादशी का पर्व अत्यंत पावन माना जाता है इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने से घर परिवार में सुख शांति आती है और संकट दूर होते हैंकहा जाता है कि भगवान विष्णु मत्स्य का रूप धारण करके दैत्य हयग्रीव से चारों […]

Read More