तुला, कुम्भ और मीन राशि के लोगों के लिए अतिशुभ है आज का दिन

  • जानिए आज का राशिफल पंचांग  11 जुलाई, 2024, गुरुवार
  • मेष, मिथुन और सिंह राशि के लोगों को सावधान रहने को कह रहे हैं सितारें

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

आज और कल का दिन खास

11 जुलाई 2024 : साईं टेऊँराम जयंती आज।

11 जुलाई 2024 : कांकरोली में द्वारकाधीश पाटोत्सव आज।

11 जुलाई 2024 : विश्व जनसँख्या दिवस आज।

12 जुलाई 2024 : वैवस्वत सप्तमी कल।

12 जुलाई 2024 : महावीर स्वामी का गर्भ कल्याणक दिवस कल।

आज का राशिफल– 11 जुलाई, 2024, गुरुवार

मेष राशिफल : अपने व्यवहार को नम्र बनायें अन्यथा अपने संबंध खत्म कर लेंगे। परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। शारीरक बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होंगे। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

वृषभ राशिफल : मित्रों के साथ एक नया कारोबार शुरू करने वाले है। सफल रहेंगे। व्यवसाय में नई तकनीकी का प्रयोग लाभांवित करेगा। परिवारिक झंझटों से दूर रहें। प्रशासनिक कार्य में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

मिथुन राशिफल : विरोधी आप को नुकसान पहुंचा सकते है, सतर्क रहें। अपने जीवन में सुकून चाहते हो तो स्वयं को खुश रखो और झूठ बोलना छोड़ दो। गृहस्थ सुख मिलेगा, भय व चिंता का माहौल बनेगा।

कर्क राशिफल : मातापिता के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है, सतर्क रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। पित्रों की प्रसन्नता के लिए जतन करेंगे।

सिंह राशिफल : कारोबार में हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुसार परिवर्तन करें। काम में मन नहीं लगेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्य सफल रहेंगे।

कन्या राशिफल : यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो आलस त्याग दें। अपनी मानसिकता बदलें। निजी कार्यों के लिए समय कम लगेगा। व्यवसायिक भागदौड़ अधिक होगी।

तुला राशिफल : कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी व्यवसाय में निवेश से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

वृश्चिक राशिफल : आप सोचते तो बहुत हैं, पर कार्यों को कर नहीं पाते। अभी समय है। दृढ़ संकल्प लें और अपने काम में मन लगायें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशिफल : अपने आप पर भरोसा रखें और जो भी करें पूरे विश्वास से करें, लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। कुसंगति से बचें। प्रेमप्रसंग में जोखिम न लें, अज्ञात भय रहेगा।

मकर राशिफल : अपने व्यस्त दिनचर्या में से भगवान के लिए भी समय निकालें। दुसरों की निंदा करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों से विवाद न करें।

कुंभ राशिफल : व्यावसायिक का हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी रहेंगी। कारोबार में मन नहीं लगेगा। तनाव तथा चिंता रहेंगी। संतान से विवाद संभव है।

मीन राशिफल : व्यावसायिक नई योजना लाभकारी रहेगी। कार्यपद्धति में बदलाव लाना जरूरी है। वायदा बाजार निवेशा‍दि शुभ रहेगा। निजी जीवन में तनाव तथा अस्वस्थता रहेगी।

आज का पंचांग– 11 जूलाई 2024, गुरूवार

तिथि     पंचमी              10:05 AM

नक्षत्र    पूर्वा  फाल्गुनी    01:04 PM  

करण    बालव,            10:05 AM,

            कौलव           11:19 PM

पक्ष       शुक्ल

अगले दिन

योग      वरियान          04:08 AM

वार      गुरूवार

सूर्योदय                     05:31 AM

सूर्यास्त                      07:21 PM

चन्द्रमा      सिंह          07:50 PM

राहुकाल    02:10 -03:54 PM

विक्रमी संवत्  2081

शक सम्वत  1946 (क्रोधी)

मास      आषाढ

शुभ मुहूर्त

अभीजित      11:58 – 12:54 PM

नोटअगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो 9116089175 मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Astrology homeslider

आज का राशिफल: सफलता, धन लाभ और नए अवसरों का दिन-जानिए सभी 12 राशियों का हाल

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More
Astrology homeslider

आज का राशिफल: किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More
Astrology homeslider

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More