जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

Horoscope NayaLookNews

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष: आज का दिन मित्रों और परिजनों के साथ आनंद में बीतेगा। नए वस्त्र और आभूषण प्राप्‍त होंगे। मान-सम्‍मान प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद से आपको अपने व्‍यवहार में थोड़ा संयम रखना होगा। नए संबंध बनाने से पूर्व विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ: व्‍यापारियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आपको विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक स्थल पर साथ काम करने वाले आपका सहयोग करेंगे। मध्याह्न के बाद मनोरंजन का आनंद लूट सकेंगे। साझेदारों के साथ संभलकर कार्य करने की जरूरत है।

मिथुन : आज का दिन मध्यम फलदायी है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। संतान के संबंध में चिंता रहेगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे। आर्थिक रूप से लाभ होगा।

कर्क : हताशा के कारण आप कुछ थकान और निराशा का अनुभव करेंगे। संभव हो तो प्रवास आज टाल दें। संपत्ति के मामले में आपको फिलहाल कोई भी योजना स्‍थगित करनी होगी। मध्याह्न के बाद प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए कार्यों में मुश्किल से सफलता प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत आज: जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और व्रत का महत्व

सिंह : आज धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की उम्‍मीद है। निवेश करने वालों के लिए समय लाभदायी है। मध्याह्न के बाद आप कुछ भावुक हो सकते हैं। मन में हताशा की भावना में भी वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कन्या : आज किसी बिजनस के मामले में किसी भी प्रकार के नए कार्य को करने से बचें। आज मौन रहकर दिन बिता देने में ही बुद्धिमानी है, नहीं तो किसी के साथ मनमुटाव का प्रसंग बन सकता है। मध्याह्न के बाद आपकी स्थिति में परिवर्तन आएगा। निवेश करना आज आपके हित में रहेगा। भाग्यवृद्धि का दिन है।

तुला: आज संतुलित विचारों के साथ दिन का प्रारंभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। नए वस्त्र और आभूषणों को खरीदने के पीछे खर्च हो सकता है। मध्याह्न के बाद किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति आ सकती है। आवश्यक निर्णयों को आज टाल सकते हैं।

वृश्चिक : आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से आज मन को शांति प्राप्त होगी। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा। कोर्ट- कचहरी के मामले में संभलकर चलें। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। मध्याह्न के बाद कार्यपूर्ति होती नजर आएगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती जाएगी।

ये भी पढ़ें

महर्षि याज्ञवल्क्य जयंती आज: वेदों के महान ज्ञाता और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के उज्ज्वल स्तंभ को नमन

धनु : आज का दिन आपकी आय में वृद्धि और लाभ देने वाला है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान एवं आय में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। वाणी पर संयम रखें। किसी से तकरार न हो इसका ध्यान रखिएगा।

मकर: संपत्ति के मामले में लेन-देन करने के लिए आज का दिन अच्‍छा है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऊपरी अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करेगा। पदोन्नति के योग हैं। परिवार में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है।

कुंभ : आज के दिन व्यावसायिक वर्ग के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक रखना होगा। संतान के आरोग्य के विषय में चिंता रहेगी। लंबे समय के प्रवास की योजना आप बना सकेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के संकेत है।

मीन: किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करने की सलाह है। क्रोध पर संयम बरतिएगा। सुखमय विषयों में आपको रुचि रहेगी। गहन चिंतन आप के मन को शांति प्रदान करेगा। मध्याह्न के बाद समय कुछ अनुकूल होता दिखेगा। बौद्धिक रूप से लेखन कार्य में आप सक्रिय रह पाएंगे।

 

Spread the love

Lucknow
homeslider National Uttar Pradesh

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

अरुंधति को बचपन में सीएम योगी के वीडियो से मिली सीख भावुक होना कमजोरी नहीं, भावनाओं को स्वीकार करने का साहस योगी आदित्यनाथ को बड़ा भाई मानती हैं अरुंधति, विवाह पर आशीर्वाद का आग्रह दिसंबर में होनी है शादी, मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को भी बताया अनमोल Lucknow: कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं […]

Spread the love
Read More
Bhanu Saptami 2026
homeslider Religion

भानु सप्तमी कल: जानें सूर्य देव की पूजा विधि और महत्व

Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी हिंदू धर्म में सूर्य देव की उपासना का एक अत्यंत पवित्र और फलदायी दिन माना जाता है। जब भी हिंदू पंचांग की सप्तमी तिथि रविवार के दिन पड़ती है, तो उस अद्भुत संयोग को ‘भानु सप्तमी’ कहा जाता है (चूंकि ‘भानु’ सूर्य देव का ही एक नाम है)। इसे ‘सूर्य […]

Spread the love
Read More
Ramayan Katha
homeslider Religion

मंथरा ने क्यों दिलाया था राम को वनवास? जानिए पूर्व जन्म की कथा

Ramayan Katha: रामायण में मंथरा का नाम आते ही उस दासी की छवि सामने आती है, जिसने कैकेयी के मन में ऐसा विचार डाला कि भगवान श्रीराम को चौदह वर्ष का वनवास मिला और भरत के लिए राजगद्दी की मांग उठी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मंथरा ने आखिर श्रीराम के प्रति विरोध का […]

Spread the love
Read More