आज का राशिफल: किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा

Horoscope NayaLookNews

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष : धार्मिक कृत्यों पर व्यय होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

 वृषभ : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि हो सकती है। किसी अपने से बेबात विवाद हो सकता है। मान कम होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। सुख के साधनों पर व्यय होगा।

मिथुन : कोई पुराना रोग दु:ख का कारण बन सकता है। लापरवाही न करें। शत्रुभय बना रहेगा। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कामों में सहूलियत रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे।

 कर्क : लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से बचें। अज्ञात भय सताएगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभकारी रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नए बड़े काम मिल सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

इजरायल-ईरान युद्ध… इस आग की इंतहा क्या है…?

 सिंह : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन लगेगा। शोध इत्यादि कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे।

 कन्या : अकारण विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। मन खिन्न रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। कुसंगति से हानि संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है।

तुला : संतान पक्ष से स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर सम्मान मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

 वृश्चिक : दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। थकान रह सकती है। बड़ा काम करने का मन बनेगा। शत्रु नतमस्तक होंगे। बुरे लोगों से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

न उम्र की सीमा हो… गर्लफ्रेंड के साथ होटल गया 56 साल का आदमी, दिल दे गया धोखा…

 धनु : बेचैनी रहेगी। थकान रह सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मकर : यात्रा लाभदायक रहेगी। जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। बेवजह विवाद हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य पर बड़ा खर्च हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। जोखिम न लें।

 कुंभ : पुरानी वसूली जो नहीं हो पा रही थी, अब वसूली जा सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है।

 मीन : हल्के हंसी-मजाक से बचें। जल्दबाजी से हानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कानूनी अड़चन आ सकती है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है। नए काम मिलेंगे। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। आलस्य से बचें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

TMC–BJP
homeslider West Bengal

हुगली में TMC–BJP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, सांसद कल्याण बनर्जी घायल

TMC–BJP पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंडीतला पुलिस स्टेशन के बाहर उस समय भारी तनाव फैल गया जब टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई। इस घटना में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी घायल हो गए और उनके सिर में चोट लगने की खबर है। जानकारी के अनुसार, टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं […]

Spread the love
Read More
Dearness
homeslider Raj Dharm UP

महंगाई से कराह रही जनता पर महंगाई का एक और करारा प्रहार : अजय

डीजल, पेट्रोल और खाद्य वस्तुओं के बाद अब सीधे 10 प्रतिशत बिजली मूल्य में बढ़ोत्तरी 10 प्रतिशत अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज का निर्णय अविलंब वापस ले सरकार : अजय राय Dearness कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 10 प्रतिशत अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज का निर्णय अविलंब वापस लेने […]

Spread the love
Read More
Love
Crime News homeslider Uttar Pradesh

एक देवर हो जाएगा इतना क्रूर कि भतीजे को ही देगा कूच, जानकर हैरान हैं लोग

भाभी से ऐसा हुआ प्यार कि भतीजे को कूचकर मार डाला हैवान Love उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर एकतरफा प्यार में बाधा मानते हुए अपने ही रिश्ते के डेढ़ वर्षीय भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। […]

Spread the love
Read More