NEET पेपर लीक मामले में CBI ने हजारीबाग से दो पत्रकारों को उठाया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/ हजारीबाग: NEET प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने हजारीबाग मुख्यालय से हिंदी दैनिक प्रभात खबर के दो पत्रकारों को भी पूछताछ के लिए ले गई है. दोनो पत्रकारों से सीबीआई टीम चरही गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार पेपर लीक मामले में पहले से गिरफ्तार NTT के सिटी कॉर्डिनेटर सह परीक्षा केंद्र ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एहसान उल हक के मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर इन दोनो से पूछताछ कर रही है. पेपर लीक मामले में सीबीआई पूछताछ का सामना कर रहे प्रभात खबर से जुड़े दोनो पत्रकार आपस में सहोदर भाई हैं।

इनके नाम सलाउद्दीन और जमाल है. सीबीआई सूत्रों के अनुसार नीट यूजी परीक्षा के प्रारंभ होने के पहले से लेकर पेपर लीक के खुलासे और बिहार पुलिस की जांच और सीबीआई जांच शुरू होने तक ये दोनो पत्रकार ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एहसान उल हक जिनपर पेपर लीक करने का संगीन आरोप है, के निरंतर संपर्क में थे.

homeslider Jharkhand

UPSC ने DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को बताया अवैध

झारखंड में DGP को लेकर फिर फंसेगा पेंच, शॉक ट्रीटमेंट की नीति CM को पड़ सकती है भारी नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड में पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति का मामला एक बार फिर कानूनी और प्रशासनिक विवादों के घेरे में आ गया है। हाल ही में हेमंत सोरेन सरकार द्वारा तदाशा मिश्रा को राज्य की […]

Read More
Jharkhand

रेडिएंट झारखंड 2.0’ में RNTC के छात्रों का कमाल, दो इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स को मिला नेशनल इनोवेशन अवार्ड

NTTF आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर (RNTC) ने एक बार फिर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान साबित की है। संस्थान के छात्रों ने रेडिएंट झारखंड 2.0 नेशनल लेवल एग्जीबिशन (29 से 31 जनवरी 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो प्रतिष्ठित इनोवेशन अवार्ड अपने नाम किए। छात्रों के इन प्रोजेक्ट्स ने जूरी […]

Read More
homeslider Jharkhand

गणतंत्र दिवस पर थाना में पत्नी संग नाचने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू

नया लुक ब्यूरो रांची/पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना परिसर का एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी पत्नी के साथ पूरे पुलिस यूनिफॉर्म में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। क्रीम साड़ी में, हेयर कलर […]

Read More