झारखंड: जमशेदपुर का चाकुलिया एयरबेस, जहां लिखी गई थी जापान की तबाही की पटकथा

Untitled 2 copy 25
  • बहरागोड़ा में बरामद हुए बम करते हैं तथ्य की पुष्टि

रंजन कुमार सिंह

झारखंड के जमशेदपुर जिले में स्थित चाकुलिया का ऐतिहासिक एयरपोर्ट आज भी द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की बची सबसे बड़ी निशानियों में से एक है। यह वह स्थान है जिसने न केवल युद्ध की भयावहता देखी, बल्कि उन विमानों को पनाह दी जिन्होंने दुनिया का नक्शा और युद्ध का रुख हमेशा के लिए बदल दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

ईरान संकट के बीच भारत को राहत: LPG से भरा ‘जग वसंत’ टैंकर वाडीनार पोर्ट पहुंचा

टीम इंडिया के पेसर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें वायरल

परमाणु हमले और बी-29 विमानों का चाकुलिया कनेक्शन

इतिहास के पन्नों को पलटें तो पता चलता है कि 6 अगस्त और 9 अगस्त 1945 को जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर ‘लिटिल बॉय’ और ‘फैट मैन’ नामक परमाणु बम गिराने वाले घातक बी-29 (B-29 Superfortress) बमवर्षक विमानों का चाकुलिया के इस एयरबेस से गहरा नाता रहा है। हालांकि विभीषिका वाला अंतिम हमला प्रशांत महासागर के टिनियन द्वीप’ (मेरियाना द्वीप समूह) से किया गया था, लेकिन इन विमानों की शुरुआती तैनाती और प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र जमशेदपुर के चाकुलिया और धालभूमगढ़ ही थे। अमेरिकी वायु सेना की 58वीं एयर डिवीजन के अधिकारियों और उनके बी-29 विमानों की यहां मौजूदगी के दुर्लभ प्रमाण आज भी मिलते हैं।

ये भी पढ़ें

World war के 227 किलो बम को इंडियन आर्मी ने किया डिफ्यूज़

क्यों चुना गया था चाकुलिया?

1942 में निर्मित इस रनवे को अंग्रेजों ने बेहद गुप्त रखा था। बीहड़ जंगलों के बीच स्थित होने के कारण यह दुश्मनों की नजरों से सुरक्षित था। उस समय जापानियों ने दक्षिण चीन सागर पर कब्जा कर रखा था। ऐसे में अमेरिकी विमानों को हिमालय के ऊपर से (जिसे ‘द हम्प’ कहा जाता था) उड़ान भरकर चीन तक रसद पहुंचानी पड़ती थी। चाकुलिया इसी दुर्गम हवाई मार्ग का मुख्यालय था। कंसास (अमेरिका) से सात समंदर पार कर लाई गई युद्ध सामग्री और विमानों के लिए यह रनवे 1944 के दौर में सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक बन गया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

ट्रंप का बड़ा बयान: छह अप्रैल तक नहीं होगा हमला, ईरान से ‘तोहफा’ मिलने का दावा

बहरागोड़ा के पानीपड़ा में मिले दो क्विंटल के शक्तिशाली बम करते हैं तथ्य की पुष्टि

हाल ही में बहरागोड़ा के पानीपड़ा गांव में मिले शक्तिशाली बम इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह पूरा इलाका युद्ध के दौरान बारूद के ढेर पर ही बैठा था। धालभूमगढ़ और चाकुलिया एयरपोर्ट के बीच की 20-25 किलोमीटर की दूरी सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण थी, जहां से मित्र राष्ट्रों की सेनाएं ‘चीन-बर्मा-भारत थिएटर’ के तहत अपनी सैन्य गतिविधियों का संचालन करती थीं। जापानियों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, बी-29 विमानों को चाकुलिया से उड़ान भरकर पहले चीन के एयरबेसों पर उतरना पड़ता था। वहां रसद और ईंधन पहुंचाने के बाद, उन्हीं चीनी ठिकानों से जापान पर हमले किए जाते थे। बाद में जब अमेरिका ने मेरियाना द्वीपों पर नियंत्रण हासिल कर लिया, तो इन विमानों को वहां स्थानांतरित कर दिया गया, जहां से अंतिम परमाणु हमला किया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज बन रहे हैं धन लाभ और सफलता के खास योग

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। उत्तराद्र्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का सामना करने की आशंका है। वृषभ : आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी […]

Spread the love
Read More
FIR
Crime News homeslider

गोमतीनगर: महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट की प्रताड़ना से तंग आकर सिपाही आकाश यादव ने दी थी जान

FIR पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मौत कांड का खुला राज ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर थाने में तैनात 2019 बैच के सिपाही आकाश यादव मौत कांड मामले में गोमतीनगर पुलिस ने इसी थाने में तैनात महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट के खिलाफ आकाश को खुदकुशी के लिए उकसाने की कोशिश का […]

Spread the love
Read More
love marriage
Crime News homeslider

इटावा: प्रेम विवाह के तीन वर्ष बाद पति से कहासुनी के बाद महिला सिपाही ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

love marriage  सैफई थाने में तैनात थी महिला आरक्षी, सिविल पुलिस लाइन में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही आकाश यादव की हुई मौत […]

Spread the love
Read More