नारद जयंती आजः जानिए उनके जन्म की रोचक कथा, पूर्वजन्म और श्राप से क्या है सम्बन्ध

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

जयपुर। हर वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि पर देवर्षि नारद जी की जयंती मनाई जाती है. शास्त्रों की माने तो नारद जी ने बहुत कठोर तपस्या की जिसके बाद उन्हें देवलोक में ब्रम्हऋषि का पद मिल सका. नारद जी को वरदान है कि वो कभी किसी भी समय तीनों लोकों में भ्रमण कर सकते हैं. नारद जी को ब्रह्मा जी का मानस पुत्र कहा जाता है. ब्रह्माण्ड के संदेशवाहक के रूप में भी उन्हें जाना जाता है.

नारद जी को उनकी विष्णु भक्ति के लिए जाना जाता है. मान्यता है कि नारद जयंती के दिन अगर पूरे मन से देवर्षि नारद जी की पूजा अर्चना की जाए तो भक्त को ज्ञान की प्राप्ति तो मिलती ही है. इस साल भी बहुत धूमधाम से नारद जी की जयंती मनाई जाएगी. जिसकी तिथि है- वैशाख शुक्ल द्वितीया है और यह तिथि इस साल 24 मई 2024 को पड़ रही है.

नारद मुनि की रोचक जन्म कथा

पौराणिक कथाओं की मानें तो अपने पूर्व जन्म में नारद जी ‘उपबर्हण’ नाम के एक गंधर्व हुआ करते थे जिन्हें अपने रूप पर अति घमंड था. एक बार की बात है जब स्वर्ग में अप्सराएं व गंधर्व गीत और नृत्य में लीन थे और ब्रह्मा जी की उपासना अपनी कलाओं से कर रहे थे. इसी समय उपबर्हण स्त्रियों के साथ वहां आ गए, उपासना के समय ही वो रासलीला करने में लीन हो गए. यह देखकर ब्रह्मा जी क्रोध से भर गए और उपबर्हण को श्राप दिया कि उनका जन्म ‘शूद्र योनि’ में होगा.

ब्रह्मा जी का श्राप और नारद जी का जन्म

ब्रह्मा जी के श्राप का फल ये हुआ कि ‘उपबर्हण’ ‘शूद्रा दासी’ के घर जन्मे. इस जन्म में वो हमेशा भगवान की भक्ति में लीन रहा करते थे. कथा है कि एक दिन एक वृक्ष के नीचे ध्यान में बैठकर वो तप कर रहे थे कि एकाएक भगवान की एक झलक उन्हें दिखाई दी लेकिन यह झलक तुरंत अदृश्य भी हो गई. ईश्वर के प्रति वो और अधिक आस्थावान हो गए. एक दिन आकाशवाणी की गई कि- हे बालक, अब तुम मेरे दर्शन इस जन्म में नहीं कर पाओगे पर अगले जन्म में तुम्हें मेरा पार्षद नियुक्त किया जाएगा. फिर क्या था ‘उपबर्हण’ अपने इस दूसरे जन्म में भगवान विष्णु के घोर तप में लीन हो गए जिसके कारण तीसरे जन्म में उपबर्हण का ब्रम्हा जी के मानस पुत्र के रूप में नारद जी के रूप में अवतरण हुआ.

Analysis homeslider

लखनऊ की एक अलग पहचान कायस्थों की होली

लखनऊ की होली, बाहर से देखिए तो लगेगा बस रंग, गुलाल, हँसी-ठिठोली तक नजर आती है। मगर भीतर उतरकर देखिए तो यह शहर फागुन में सिर्फ़ रंग नहीं बदलता, मिज़ाज भी बदलता है। यहाँ होली एक दिन का नहीं, कई दिनों का सिलसिला है। होलाष्टक लगते ही गली-कूचों में जैसे कोई अदृश्य ढोल बजने लगता […]

Read More
Analysis homeslider International

मिडिल ईस्ट में जंगः इजरायल का दावा, मर गया खामनेई

ट्रम्प ने कहा- ईरानियों के पास बड़ा मौका, बदल लीजिए अपना नेता ईरान और इज़राइल टकराव तेज, खामेनेई के बेटी-दामाद के मौत की हुई पुष्टि नया लुक डेस्क (आशीष द्विवेदी/श्वेता शर्मा/अंकिता यादव) तेहरान/ तेल अवीव/ वॉशिंगटन। इजरायल और अमेरिकी संयुक्त सैन्य कार्रवाई के चलते दुनिया में महायुद्ध जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। केवल […]

Read More
Analysis homeslider International

इजरायल-ईरान युद्ध… इस आग की इंतहा क्या है…?

किसे पुकारेंगे ये मासूम… एक धमाका और 40 जिंदगी के साथ-साथ सैकड़ों सपनें तबाह… पांच दर्जन के आसपास घायलों में से कौन बचेगा और कौन नहीं… किससे पूछें सवाल…? आज इजरायल ने ईरान पर बमबारी कर मासूम 40 बच्चियों के खून से अपने हाथ को रंग लिया। वैसे सभ्यता के आरम्भ से ही मनुष्य की […]

Read More