बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौत

  • चारों 10 मई की आधी रात को पैदा हुए थे

नया लुक ब्यूरो, झारखंड

रांची। राजधानी के ओरमांझी ब्लॉक स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौतमें बाघिन के चार नवजात शावकों की दु:खद मौत हो गई है। 10 मई को ही उनका जन्म हुआ था। बाघ के बच्चों की मौत से कई सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में बाघिन के चार शावकों की मौत हो गई है। चिड़ियाघर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गौरी नाम की बाघिन ने 10 मई की मध्य रात्रि में चार शावकों को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि चारों शावक बाघिन के बेहद करीब आ गए थे और उसके नीचे दबने से मौत हुई है।

यह भी दावा किया जा रहा है कि शावकों के जन्म के बाद सीसीटीवी के जरिए पूरी मॉनिटरिंग की जा रही थी। इसके बावजूद नवजात शावकों को नहीं बचाया जा सका। बाद में चारों शावकों का पोस्टमार्टम करा कर उन्हें शवदाहगृह में जला दिया गया। गौरी नामक बाघिन का पहला प्रसव हुआ था। उसके करीब चारों शावक थे। इसी बीच बाघिन के करवट बदलने की इस वजह से सभी शावक दब गए और मौत हो गई।

चिड़ियाघर सूत्रों के मुताबिक शक होने पर केज के अंदर जाकर बाघिन को बच्चों से अलग किया गया, तब तक तीन शावकों की मौत हो गई थी। एक शावक की हालत गंभीर थी लेकिन उसे भी नहीं बचाया जा सका। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस तरह की लापरवाही कैसे हुई, जिससे चार नवजात शावकों को जान गंवानी पड़ी।

homeslider Jharkhand

झारखंड: जमशेदपुर का चाकुलिया एयरबेस, जहां लिखी गई थी जापान की तबाही की पटकथा

बहरागोड़ा में बरामद हुए बम करते हैं तथ्य की पुष्टि रंजन कुमार सिंह झारखंड के जमशेदपुर जिले में स्थित चाकुलिया का ऐतिहासिक एयरपोर्ट आज भी द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की बची सबसे बड़ी निशानियों में से एक है। यह वह स्थान है जिसने न केवल युद्ध की भयावहता देखी, बल्कि उन विमानों को पनाह […]

Read More
Jharkhand

विश्व रंगमंच दिवस: बस्तर में 600 साल पुरानी रंग परंपरा, राजाओं से जनमानस तक का सफर

हेमंत कश्यप जगदलपुर। बस्तर में रंगमंच की परंपरा सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत के रूप में आज भी जीवित है। इसकी शुरुआत राजा भैराज देव के समय मानी जाती है, जब यहां नाटकों पर आधारित मंचन प्रारंभ हुआ। यह दौर बस्तर में एक सांस्कृतिक नवजागरण के रूप में देखा जाता है, जिसने लोकजीवन में कला और […]

Read More
Jharkhand

विश्व रंगमंच दिवस पर विशेष: 625 वर्षों से जीवित है बस्तर की रंगमंच परंपरा

हेमंत कश्यप जगदलपुर। बस्तर की धरती पर रंगमंच की परंपरा कोई नई नहीं, बल्कि सदियों पुरानी विरासत है। लगभग 625 वर्षों से यहां नाट्य कला जीवंत रूप में फल-फूल रही है। इस समृद्ध परंपरा की नींव बस्तर के राजा भैराज देव ने रखी थी, जिन्होंने मंचीय कार्यक्रमों की शुरुआत कर सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को नई दिशा […]

Read More