सीडीओ ने लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत, पोलिंग बूथों एवं लो टर्न आउट बूथों का किया निरीक्षण

देवरिया ।  मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत पोलिंग बूथों एवं लो टर्न आउट बूथों का निरीक्षण किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड सदर पोलिंग बूथ बैकुंठपुर के निरीक्षण के दौरान शौचालय एवं दिव्यांग शौचालय को ठीक करने का निर्देश सम्बंधित ग्राम प्रधान एवं सचिव को दिया गया,

निरीक्षण के दौरान बूथ पर रंगाई का कार्य चल रहा था,  जिसे समय पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया।

इसी क्रम में विकास खण्ड भटनी  के अन्तर्गत परसिया करकटही गांव पोलिंग बुथ  सहित आंगनबाड़ी केंद्र एवं लर्निंग लैब का भी निरीक्षण किया गया। बूथ पर रैंप एवं दिव्यांग किट के लिए उचित दिशा निर्देश देते हुए आंगनवाडी केंद्र पर पंजीकृत 03 से 06 वर्ष के बच्चों को हॉट कुक्ड फूड का संचालन न करने पर सम्बंधित प्रधान को फटकार लगाते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

खजूरी करौता बूथ पर स्थिति अत्यंत ही खराब पाई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित ग्राम प्रधान एवं सचिव को आगामी भ्रमण से पहले बूथ को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए।  कंपोजिट विद्यालय नूनखार, सिसई एवं सिसवा में बूथों पर गंदगी पाई गई, जिससे नाराजगी व्यक्त करते हुए समयान्तर्गत साफ सफाई एवं साज सज्जा करते हेतु सचिव एवं ग्राम प्रधान को निर्देश दिया गया। सिसई बूथ पर उचित रोशनी न होने पर बल्ब एवं पंखे आदि लगाने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही नूनखार आंगनबाड़ी केंद्र पर हो रहे निर्माण में गति लाते हुए ससमय पूर्ण करने हेतु भी सम्बंधित को निर्देशित किया गया। सिसवा बूथ पर पानी का उचित प्रबंधन न होना, शौचालय का ठीक न होना, दिव्यांग शौचालय का कार्य अधूरा पाया गया जिससे सम्बंधित ग्राम सचिव एवं प्रधान सही एवं पूरा कार्य पूर्ण कराते हुए अवगत कराने हेतु निर्देश दिया गया।

विकास खण्ड भटनी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लो टर्न आउट बूथों पर वोटिंग प्रतिशत बढाने/लोगो को वोट देने हेतु प्रेरित करने हेतु समस्त सचिवों के साथ लो टर्न आउट बूथों, मतदान बूथों की साज-सज्जा एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु समीक्षा की गई। समीक्षा में लो टर्न आउट बूथों अथवा वह पोलिंग बुथ जहा पर पोलिंग बहुत कम होती है, उसके लिए हर लो टर्न आउट बूथों पर बुलावा टोली बनाई गई है, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, रोजगार सेवक, शिक्षामित्र, एवं सफाई कर्मचारियों आदि को बुलावा टोली के माध्यम से चिन्हित बूथों पर मतदान करने प्रेरित करने, बढावा दिए जाने हेतु ग्राम निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त रा मां इसय, खण्ड विकास अधिकारी भटनी, बाल विकास परियोजना अधिकारी विश्व दीपक पांडेय एवं समस्त सचिव उपस्थित थें।

 

नया लुक से नन्हे खान।

Purvanchal

नौतनवां में भव्य खिचड़ी सहभोज का हुआ आयोजन

मकर संक्रांति पर्व आपसी भाईचारा और एकता का देता है संदेश : बृजेश मणि त्रिपाठी  सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है खिचड़ी का महा पर्व : राकेश कुमार  उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज नौतनवां नगर के अटल चौक एवं गांधी चौक पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि […]

Read More
Purvanchal

बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर CM योगी ने की लोकमंगल की कामना

मकर संक्रांति-खिचड़ी पर्व तथा प्रयागराज महाकुंभ पर  योगी ने दीं सभी नागरिकों को शुभकामनाएं उमेश चन्द्र त्रिपाठी गोरखपुर/महराजगंज। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार शिवावतार महायोगी गोरखनाथ को विधि-विधान से आस्था की पवित्र […]

Read More
Purvanchal

छि..छिः इतना घिनौना कार्य कैसे कर सकता है कोई पिता, गिरफ्तार

देवरिया ज़िले की इस घटना के बाद अब आप भी हो जाओगे सजग अफसोसजनकः गोंद में खिलाने वाला पिता कैसे बन सकता है इतना बड़ा हवशी गोरखपुर। यदि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो यह ख़बर ज़रूर शेयर करें। यह ख़बर सुनकर आप दंग रह जाएँगे। एक पिता अपनी ही बेटी के साथ […]

Read More